Flash Story
उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में प्रतिनिधि तैनात करने का अल्टीमेटम
उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में प्रतिनिधि तैनात करने का अल्टीमेटम
मुख्यमंत्री धामी ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने नौवें जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ
अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना’ की जल्द होगी शुरुआत, लाया जाएगा कैबिनेट में- रेखा आर्या
मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना’ की जल्द होगी शुरुआत, लाया जाएगा कैबिनेट में- रेखा आर्या
उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत, मुआवजा राशि में हुआ इजाफा; मृत्यु पर अब मिलेंगे 8 लाख रुपये
उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत, मुआवजा राशि में हुआ इजाफा; मृत्यु पर अब मिलेंगे 8 लाख रुपये
इंग्लैंड ए के खिलाफ भारतीय महिला टीम का ऐलान, तीनों प्रारूपों के लिए अलग-अलग टीमें तैयार
इंग्लैंड ए के खिलाफ भारतीय महिला टीम का ऐलान, तीनों प्रारूपों के लिए अलग-अलग टीमें तैयार
फुटबॉल के बाद अब टीवी की दुनिया में उतरेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पहली सीरीज ‘डे 1s’ का किया ऐलान
फुटबॉल के बाद अब टीवी की दुनिया में उतरेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पहली सीरीज ‘डे 1s’ का किया ऐलान
केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, सात करोड़ की फिरौती मांगी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर विधायक को किया फोन
केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, सात करोड़ की फिरौती मांगी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर विधायक को किया फोन
मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह
मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह

चमोली की ई-लाइब्रेरी बन रही युवाओं की सफलता का केंद्र, 31 अभ्यर्थियों का सरकारी नौकरियों में चयन

चमोली की ई-लाइब्रेरी बन रही युवाओं की सफलता का केंद्र, 31 अभ्यर्थियों का सरकारी नौकरियों में चयन

गोपेश्वर:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और बेहतर प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। नकल विरोधी कानून लागू करने के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के लिए जिला स्तर पर पुस्तकालयों का संचालन किया जा रहा है।

इसी क्रम में चमोली जिला प्रशासन द्वारा संचालित ई-लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र बनकर उभरी है। यहां छात्र-छात्राएं आधार कार्ड और ₹500 शुल्क जमा कर पंजीकरण के बाद अध्ययन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। लाइब्रेरी में हाई-स्पीड इंटरनेट सहित सभी आवश्यक अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

वर्तमान में ई-लाइब्रेरी में 2,600 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हो चुका है, जबकि प्रतिदिन करीब 90 विद्यार्थी यहां नियमित अध्ययन करने पहुंचते हैं।

ई-लाइब्रेरी के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। वर्ष 2023-24 में 11 और 2024-25 में 17 अभ्यर्थियों का विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयन हुआ। वहीं 2025-26 में अब तक उत्तराखण्ड पुलिस में 11, आईटीबीपी (एसएससी जीडी) में 2 तथा भारतीय सेना (अग्निवीर) में 3 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

ई-लाइब्रेरी में अध्ययन कर रही छात्रा अंबिका और छात्र विकास ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सुविधा दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिल रहा है।

जिला प्रशासन का मानना है कि ई-लाइब्रेरी जैसी पहलें ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सरकारी सेवाओं में बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में प्रेरित कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top