Flash Story
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी ने PSLV-C60 के सफल प्रक्षेपण के लिए ISRO की टीम को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने PSLV-C60 के सफल प्रक्षेपण के लिए ISRO की टीम को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

यह उपलब्धि भारत की अंतरिक्ष के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति का प्रतीक है – मुख्यमंत्री धामी 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने PSLV-C60 के सफल प्रक्षेपण और SpaDeX मिशन की शानदार सफलता के लिए ISRO की टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि भारत की अंतरिक्ष के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति का प्रतीक है। निश्चित रूप से यह मिशन भारत के लिए अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वैश्विक अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। यह उपलब्धि न केवल हमारे देश के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि आत्मनिर्भरता और विज्ञान के क्षेत्र में भारत की क्षमता को भी एक नई दिशा देती है।

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 30 दिसंबर की रात 10 बजे श्रीहरिकोटा से स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन ( SpaDeX ) लॉन्च किया। जिसके तहत दो स्पेसक्राफ्ट को PSLV-C60 रॉकेट से पृथ्वी से 470 किलोमीटर के ऊपर डिप्लॉय किया गया। इसे सात जनवरी को अंतरिक्ष में ट्रैवल कर रहे स्पेसक्राफ्ट्स को कनेक्ट किया जाएगा। अगर यह मिशन सफल हुआ तो भारत इतिहास रचेगा और ऐसा कारनामा वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top