Flash Story
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में किया ‘मिशन वात्सल्य’ योजना से संबंधित प्रश्न
सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में किया ‘मिशन वात्सल्य’ योजना से संबंधित प्रश्न
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई
देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई
राज्यसभा में डा. नरेश बंसल ने पेट्रोलियम रिटेल सेक्टर के आधुनिकीकरण का मुद्दा उठाया
राज्यसभा में डा. नरेश बंसल ने पेट्रोलियम रिटेल सेक्टर के आधुनिकीकरण का मुद्दा उठाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था से लेकर सेवा पखवाड़ा तक दिए कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था से लेकर सेवा पखवाड़ा तक दिए कड़े निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक कर राज्य की कानून-व्यवस्था, सड़क व्यवस्था, सेवा पखवाड़ा और जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेशवासियों को सुगम, सुरक्षित और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी और राज्य की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस विभाग को रात्रिकालीन गश्त और अधिक प्रभावी बनाने को कहा।

मानसून के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश

सीएम धामी ने कहा कि बरसात के बाद प्रदेशभर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया मानसून से पूर्व ही पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि मरम्मत कार्य समय पर शुरू किया जा सके।

17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा पखवाड़ा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक राज्यभर में ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इस दौरान सभी जिलों में जनसेवा, जनजागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं सड़क मार्ग से जिलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।

नकली नमक पर सख्ती, जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ने बाजार में रेत मिश्रित नमक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सैंपल लेकर जांच के आदेश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जांच में दोषी पाए गए व्यक्तियों या विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में शामिल रहे वरिष्ठ अधिकारी

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव आर.के. सुधांशु, प्रमुख सचिव, सचिव शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top