Flash Story
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे स्थित वासुदेव घाट पर पूरी कैबिनेट के साथ की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे स्थित वासुदेव घाट पर पूरी कैबिनेट के साथ की पूजा-अर्चना

दिल्ली के इतिहास में पहली बार पूरी कैबिनेट ने एक साथ मिलकर की यमुना की आरती

दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहली कैबिनेट बैठक से पहले यमुना किनारे स्थित वासुदेव घाट पर पूजा-अर्चना की। उनके नेतृत्व में पूरी कैबिनेट ने आरती की। दिल्ली के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब पूरी कैबिनेट ने एक साथ मिलकर यमुना की आरती की हो।

इस दौरान वासुदेव घाट को पूरी तरह से सजाया गया था। फल-फूल, मिठाई, दीये, थाली व अन्य पूजा सामग्री रखी गई थी। इसके अलावा घाट को दीपावली की तरह रोशनी से सजाया गया था। इसके अलावा कुर्सियां व पार्किंग व्यवस्था सहित सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। जैसे ही मुख्यमंत्री आरती में शामिल होने के लिए पहुंचीं तो लोग नारे लगाने लगे। इस दौरान सीएम ने यमुना को निर्मल और अविरल बनाने के लिए सभी प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों से किए गए इस वादे के प्रति उनकी सरकार समर्पित रहेगी।

पूजा से पहले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज वासुदेव घाट पर पहुंचे। जैसे ही आम लोगों की नजर उन पर गई, सभी उनके पास गए और सेल्फी खींचने लगे। इस पर मंत्रियों की ओर से भी उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। मंत्री वीडियो व फोटो के लिए हाथ हिलाते, जोड़ते और मुस्कुराते दिखाई दिए। उधर, यमुना पुल से भी भाजपा समर्थक नारे लगाते नजर आए। थोड़ी देर बाद कुछ समर्थक नाव से भी नेताओं के अभिवादन के लिए नारे लगाते हुए पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top