Flash Story
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

दीपावली पर मुख्यमंत्री की बस्तियों को सौगात, जताया आभार

दीपावली पर मुख्यमंत्री की बस्तियों को सौगात, जताया आभार

बस्तियों के विनियमतीकरण सम्बन्धी अध्यादेश की अवधि को तीन वर्षो के लिए बढ़ाया-जोशी

देहरादून। मलिन बस्तियों के विनियमितिकरण के लिए सरकार द्वारा अध्यादेश की अवधि को वर्ष 2024 से आगामी 03 वर्षो के लिए बढ़ाने पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों के निवासियों द्वारा काबीना मंत्री गणेश जोशी के आवास पहुंचकर उनका फुलमालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर धन्यवाद प्रकट किया। बस्तिवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष तौर पर अभिनन्दन किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस दीवाली के तौहफे के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपको यह अमूल्य सौगात दी है। मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद प्रकट करते हुए सभी बस्तिवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार तीसरी बार बस्तियों को बचाने के लिए अध्यादेश लाया और उसकी अवधि बढ़ाई। मंत्री जोशी ने कहा कि कैसे गरीब व्यक्ति अपना घर बनाता है और अपना जीवन यापन करता है, उस दर्द को मैं भली-भॉति महसूस करता हॅू।
मीडिया से बात करते हुए कहा कि काबीना मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला दीपावली पर धामी सरकार की तरफ से बस्तीवासियों को एक तोहफा है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर 543 से अधिक जो मलिन बस्तियां है और देहरादून के 129 बस्तियां हैं। यह सभी बस्तीवासी इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की सच्चाई भी सामने आ गई है क्योंकि भाजपा सरकार द्वारा तीसरी बार अध्यादेश लाकर विनियमितिकरण की तरफ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बस्तियों को बचाने का काम अगर किसी ने किया है, तो भारतीय जनता पार्टी ने किया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो यह ऐतिहासिक फैसला लिया है, वह कांग्रेसियों के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा मालिन बस्तियों की राजनीति करने की बात करती है। उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों का विश्वास बीजेपी पर है और भाजपा हमेशा मलिन बस्तीवासियों के साथ है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार के साथ ही समस्त कैबिनेट का आभार भी जताया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर उपाध्यक्ष डा0 बबीता सहौत्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मला थापा, पार्षद संजय नौटियाल, योगेश, कमल थापा, सत्येन्द्र नाथ, भावना चौधरी, समीर पुण्डीर, अमित कुमार, राकेश, रमेश प्रधान, आशीष थापा सहित सैकड़ों बस्तिवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top