Flash Story
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील 

देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। तड़के सात बजे राज्‍य की पांचों सीटों पर मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जमा है। मतदान के लिए मतदाता सात बजे से पहले ही केंद्र पर पहुंच गए थे। मतदान के लिए केंद्रों पर लंबी लाइन लग चुकी थी। शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र में पहुंचने वालों को मतदान का मौका दिया जाएगा। उत्‍तराखंड की सभी पांचों सीटों पर शुक्रवार को प्रथम चरण में मतदान जारी है। राज्य की पांचों सीटों पर 83.37 लाख मतदाता 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे। आगामी चार जून को मतगणना की जाएगी।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपने परिवार के साथ खटीमा स्थित बूथ पर लाइन में लगकर मतदान किया और इसके बाद जलपान किया।वहीं राज्‍यपाल लेफ्टिनेंट सेनि जनरल गुरमीत सिंह और उनकी पत्‍नी प्रथम महिला गुरमीत कौर ने देहरादून में मतदान किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत जैसे चर्चित प्रत्‍याशी चुनाव में अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं। उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षा के दृष्टिगत सील कर दिया गया है। सभी पोलिंग पार्टियां, पोलिंग बूथों तक पहुंच गई हैं। केंद्र के भीतर मोबाइल प्रतिबंधित है। शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले माक पोल किया गया। इसके बाद मतदान शुरू किया गया। मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सभी मतदाता मतदान के लिए अपना फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र लाएं। यदि किसी के पास फोटो युक्त पहचान पत्र नहीं है, तो 12 अन्य दस्तावेजों को फोटो पहचान पत्र के विकल्प के रूप में प्रयोग कर मतदान कर सकते हैं। मतदान के लिए लिए प्रदेश को 274 जोन और 1499 सेक्टर में बांटा गया है। प्रदेश के 11729 मतदान केंद्रों पर मत डाले जा रहे हैं। प्रदेश में 809 अति संवेदनशील और 1365 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। 5865 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग की जा रही है। आपात स्थिति के लिए दो हेलीकाप्टर भी तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top