Flash Story
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लोकेट चटर्जी के नामांकन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग 

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लोकेट चटर्जी के नामांकन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग 

देश में भ्रम का माहौल पैदा कर रहे विपक्षी – मुख्यमंत्री धामी 

देहरादून/हुगली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल में संसदीय क्षेत्र हुगली से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लोकेट चटर्जी के नामांकन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इससे पहले, उन्होंने रोड शो में भी प्रतिभाग किया जहां बड़ी संख्या में जनता की भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और भाजपा 400 पार के नारे को साकार करने जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने चिनसुराह स्टेशन रोड से घड़ी मोड़ (हुगली) तक आयोजित नामांकन रैली में प्रतिभाग किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हुगली क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लोकेट चटर्जी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर देश को विकसित राष्ट्रीय बनाने के संकल्प को पूरा करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि, विपक्षी देश में भ्रम का माहौल पैदा कर रहे हैं कि अगर मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने तो देश का संविधान बदल दिया जाएगा, आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। हकीकत तो यह है कि मोदी आरक्षण के सबसे बड़े पैरोकार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक सहिंता को भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में शामिल किया है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां इसे सबसे पहले लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द उत्तराखंड की भांति देश भर में इसे लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में देश ने तेजी से विकास की राह पकड़ी है और उनके तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार सीटों के लिहाज से भारतीय जनता पार्टी इतिहास बनाने जा रही है। वोटर तुष्टिकरण की राजनीति के झांसे में नहीं आने वाला है और बंगाल में इस बार कमल का रंग और गहरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top