Flash Story
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह के पक्ष में किया चुनाव प्रचार 

सीएम योगी ने भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह के पक्ष में किया चुनाव प्रचार 

कांग्रेस ने हमारे आराध्यों के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर देशवासियों को किया निराश – सीएम योगी

कठुआ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कठुआ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जिला खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने उधमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। डॉ. जितेंद्र सिंह पर तीसरी बार भाजपा ने विश्वास जताया है। जनसभा को लेकर कठुआ, सांबा, जम्मू में अलर्ट जारी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। सीएम योगी ने कहा, ‘पहले सनातनी लोगों की आस्था से हमेशा खिलवाड़ किया गया। कांग्रेस ने हमारे आराध्यों के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर देशवासियों को निराश किया है। पहले काशी विश्वनाथ धाम विकसित हो गया है। पहले यहा संकरी गली थी। अब रोजाना 50000 लोग भी पहुंचे तो जगह की कमी नहीं होगी।’

उन्होंने कहा, जिस ब्रिटेन ने कई दशकों तक देश पर राज किया उस ब्रिटेन को पीछे कर हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। बड़ी-बड़ी इमारतें यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ। अन्यथा पिछली सरकारों ने इन इलाकों को लावारिस छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा पर शक नहीं किया जा सकता आज तक जब भी विपदा आई है, वह देश को छोड़कर भाग निकले हैं। उन्होंने कहा कि अब देश को आगे बढ़ने का समय है। भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना होगा, ऐसी उन्होंने जनता से अपील की।

सीएम योगी बोले, ‘अब यूपी में भगवान भोलेनाथ की कावड़ यात्रा धूम धड़ाके के साथ निकाली जाती है। मैं आज यहां नहीं भारत के निर्माण के लिए पहुंचा हूं मोदी को तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बने और डॉक्टर जितेंद्र सिंह को लगातार तीसरी बार सांसद बनने के लिए आपके समक्ष आया हूं।’ सीएम योगी ने कहा, ‘चुनाव हो जाएंगे तो आप लोगों को अयोध्या आने की योजना बनानी चाहिए। अब अयोध्या आने में कोई समस्या नहीं है। जो कुछ वर्ष पहले गया होगा उसे समस्या हुई होगी। अब सब बदल गया है। अयोध्या में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है। यूपी में कोई गड़बड़ी करता है तो हम संकोच नहीं करते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top