Flash Story
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के तीन साल को बताया निराशाजनक

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के तीन साल को बताया निराशाजनक

वरिष्ठ नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने धामी सरकार के 3 साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि “8 साल की नकारा सरकार नौकरी नारी पर करें प्रहार पूरे उत्तराखंड में मची है हाहाकार” ।
भाजपा संगठन के लोगों ने महिलाओं पर प्रहार करने का काम किया है। चाहे वह आशाकर्मी,आंगनबाड़ी या अन्य विभागीय कर्मी हों, उन्हे खून के आंसू रुलाने का काम किया है। हमारी बहनें लगातार सड़कों पर उतरकर सरकार को जगाने का काम कर रही है मगर यह सरकार उनका दमन करने पर तुली हुई है। एक ओर, सरकार महिला दिवस व अपनी सरकार के तीन वर्ष के जश्न मना रही है वहीं रुद्रप्रयाग जनपद की केदारनाथ विधानसभा की रुद्रपुर ग्राम पंचायत गांव वालों की गौचर भूमि पर पिटकुल के उपसंस्थान को बनाने की जिद पर अडी हुई है। और विरोघ में धरने पर बैठी हुई महिलाओं के साथ पुलिस प्रशासन अत्याचार करता है।

महिलाओं का आरोप है कि पुलिस प्रशासन उन पर बर्बरता के साथ साथ मुकदमो की धमकी भी दे रहा है। वहीं, उपनल कर्मियों को कोर्ट के आदेश आने के बाद भी सरकार इस मामले पर कोई निर्णय नही ले पाई है। उन्होने कहा कि धामी सरकार के घोटालों की लम्बी लिस्ट है चाहे वह पेपर लीक का मामला हो या पटवारी पेपर लीक प्रकरण हो। आने वाले समय में बीजेपी के नेताओं के और घोटाले सामने आएंगे।
कोविड के समय में ब्लड जांच के नाम पर जो भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों द्वारा किया गया उसको भाजपा सरकार ने मिट्टी में दफना दिया है ।
करन माहरा ने कहा कि भू- कानून और मूल निवास का विषय एक दूसरे से जुडा हैं। सरकार ने ऐसा भू कानून बनाया है जो मूल निवास को चुनौती देता है। निकाय चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में इतनी बड़ी गड़बड़ी पाई गई है । कांग्रेस जल्दी ही इस गड़बड़ी को प्रमाण सहित जनता के सामने लेकर आएगी।

हमारी 6 माह की आन्दोलन और जनजागरण की व्यापक रुपरेखा तैयार हुई है। इस रणनीति को जल्द सामने लाएंगे जिसके तहत कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर जनमुद्दो के लिए व्यापक आन्दोलन करेगी। पूर्व मुख्यंमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य के 3 महत्वपूर्ण वर्षो में भाजपा शासन के दौरान राज्य के हर वर्ग चाहे वह युवा हो, किसान हो या मातृशक्ति व्यापारी या वृद्धजन हो सभी को भाजपा सरकार ने धोखा देने का काम किया है।

कुल मिलाकर भाजपा सरकार का पूर्व व वर्तमान मिलाकर यह 8 वर्ष का कार्यकाल गंभीर निराशाजनक है । सरकार ने लगातार जन आकांक्षा और जन भावना के साथ खिलवाड़ किया है। युवा आज हाथों में डिग्रीया लेकर भी बेरोजगार है। सरकार रोजगार देने के मोर्च पर विफल साबित हूई है। महिला सुरक्षा भगवान भरोसे है। किसानों को उनके हाल पर छोड दिया गया है। उद्योग के नाम पर बडे-बडे आयोजन जरुर हूए मगर धरातल पर कुछ नही उतरा।

हालत यह है कि राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं भी जर्जर हालात में है। आज पहाडों से पलायन भी एक बडी समस्या बनी हुई है जिस के कारण आज तमाम गांव मानव रहित होते जा रहे है। बजट प्रावधान और बजट खर्च में भारी अन्तर देखने को मिल रहा है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा जिस विकास की बात करती है वह धरातल कभी नही उतरता है। विकास के नाम पर भाजपा के भ्रष्टाचार ने जल, जंगल और जमीन तक को बेचने का काम किया है। सरकार ने भूमाफिया को संरक्षण देने का काम किया है। उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून में नदियों को बाहरी ठेकेदारों के हाथों में सौंप दिया है । बाहर के लोग आकर यहां पर अराजकता का माहौल बना रहे हैं । शराब माफिया का कब्जा पूरे उत्तराखंड में हो गया है।

विभागीय बजट को खर्च करने तक की जिम्मेदारी सरकार पूरी नहीं कर पा रही है। विकास के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। यशपाल आर्य ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने का वादा भाजपा सरकार ने किया था परंतु वह वादा केवल वादा ही रह गया। सरकार एक तरफ आधा अधूरा भूकानून तो लेकर आई जिसमें दो जिलों में अलग कानून और बाकी 11 जिलों में अलग कानून काम करेगा जो समझा से परे है। वहीं दूसरी तरफ मूल निवास के मामले में सरकार चुप्पी साधे हुए हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिह ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को सरकार पर विश्वास था कि वह जनता के हित में काम करेगी प्रदेश का विकास करेगी परंतु सरकार ने जनभावना के विपरीत आचरण किए है। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरों टोलरेंस की बात करती है लेकिन वह अपने संगठन के मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले को नहीं देखती हैं। उस मामले को दबाने का प्रयास करती हैं। सत्ता में बैठे लोग प्रदेश में खुली लूट करने का काम कर रहे हैं। आज प्रदेश में महिला अपराधों के मामले में भारतीय जनता पार्टी के लोग ही सबसे अधिक संख्या में शामिल है।
पत्रकार वार्ता में मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह विष्ट ,प्रतिमा सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top