Flash Story
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

भ्रष्टाचार पर मोदी के प्रहार से कांग्रेस पूरी तरह टूट गई- भाजपा

भ्रष्टाचार पर मोदी के प्रहार से कांग्रेस पूरी तरह टूट गई- भाजपा

राहुल गांधी अपनी पार्टी बचाने का कार्य करें – अठावले

देहरादून। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल पर तंज करते हुए कहा, वे पहले अपनी पार्टी बचाने का काम करें, संविधान बचाने और संवर्द्धन का काम मोदी कर रहे हैं । साथ ही कहा, भ्रष्टाचार पर मोदी के प्रहार से कांग्रेस पूरी तरह टूट गई है, लिहाजा इस बार एनडीए 400 पार और कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी । उन्होंने दलित समाज और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जुटने का आह्वाहन किया।

प्रदेश मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा इन 10 सालो मे देश प्रगति की दिशा में तेजी से आगे बढ रहा है। मोदी जी ने 2014 और 2019 की संसद में संविधान पर माथा टेक कर कहा था कि वे जीवनपर्यंत संविधान को मजबूत करने का काम करेंगे । तब से लेकर आज तक पिछले दलित एवं अन्य सभी समाज के लिए किए गए विकास कार्यों और योजनाओं ने देश में संविधान को अधिक मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने तंज करते हुए कहा, संविधान को बचाने और संवर्धन करने का काम मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए बखूबी कर रही है इसलिए राहुल गांधी जी को अपनी पार्टी बढ़ाने पर काम करना चाहिए।

क्योंकि जिस तरह मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार विहीन एवं पारदर्शी व्यवस्था स्थापित हुई है उसके बाद कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं के लिए भ्रष्टाचार करने की गुंजाइश समाप्त हो गई है। वही जिन्होंने पूर्व में गड़बड़ घोटाले किए हैं या अब भी ऐसे कामों में संलिप्त हैं उन सभी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। इंडी गठबंधन के कई मंत्री मुख्यमंत्री और बड़े नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल के अंदर है और बड़ी संख्या में उनके बड़े-बड़े नेता बेल पर बाहर हैं। मोदी ने ऐसा प्रहार किया कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार दुनिया के सामने आ गया और उनकी पार्टी पूरी तरह टूट गई है । उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा या एनडीए सरकार किसी को जेल में नहीं डालते बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत यह सब हो रहा है। साथ यूपीए कार्यकाल के घोटालों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, अपने कर्मों का हिसाब तो न्यायिक प्रक्रिया को देना ही होगा।

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो और अन्य यात्राओं को पूरी तरह से नाटक करार देते हुए कहा, वे अब नाटक करना सीख गए हैं। उनकी सरकारों ने 60 साल सत्ता में रहते कभी देश को जोड़ने का कोई काम नहीं किया । जबकि बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को एक करने का काम किया और आज प्रधानमंत्री मोदी उनके कामों को आगे बढ़ते हुए संविधान को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे उनके साथ गठबंधन में थे तो अनेकों बार उनके द्वारा दिल्ली स्थित बाबा साहब के म्यूजियम को लेकर प्रार्थना की गई लेकिन तत्कालीन सरकारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब मोदी कई जनकल्याण योजनाओं के माध्यम से दलित और पिछड़ों की स्थिति में लगातार सुधार कर रहे हैं तो विपक्ष संविधान खतरे में होने का भ्रम फैला रही है।

अठावले ने रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष होने के नाते दलित समाज और अपने कार्यकर्ताओं से मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए भाजपा के कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने दलित समाज को याद दिलाया कि चुनाव हारने के बाद किस तरह यूपीए सरकार ने सरकारी आवास से उनके सामान को भगवान बुद्ध की मूर्ति और संविधान की कृतियों के साथ सड़क पर फेंका था। उन्होंने कहा जिस कांग्रेस ने मेरा सामान बाहर निकाला, उसे मैं सत्ता से बाहर निकले रखने का संकल्प लिए हुआ है। उन्होंने मुस्लिम समाज में फैलाई जा रहे भ्रम को लेकर स्पष्ट किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाएं सर्व धर्म, सर्व समाज सम्भाव के अनुशार संचालित की जा रही है लिहाजा अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भ्रम में आने की कतई जरूरत नहीं है। उन्होंने प्रदेश के दलित एवं पिछड़े वर्ग से भाजपा के उम्मीदवारों को समर्थन देने का अनुरोध किया।

धामी सरकार के कामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मिशन का उत्तराखंड में वह बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। यूसीसी लागू करने को लेकर उन्होंने कहा, पिछड़ों की सुरक्षा एवं अल्पसंख्यक समाज में महिलाओं के अधिकारों के हित में यह बहुत बड़ा निर्णय है। इसी तरह त्रिवेंद्र रावत सरकार में सभी कार्यालय में भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का चित्र लगाने का शासनादेश करने वाला पहला प्रदेश होने का भी जिक्र कर प्रशंसा की।

अठावले ने एनडीए के लक्ष्य पर जोर देते हुए कहा अबकी बार 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार और कांग्रेस नहीं कर पाएगी 40 बार । क्योंकि पिछली बार कांग्रेस को केरल ने बचा दिया था जहां उन्होंने 19 लोकसभा सीट प्राप्त की थी । लेकिन इस बार मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए दक्षिण का किला भी फतह करने वाला है।

पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, विधायक खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष  देशराज कर्नवाल, राजेंद्र नेगी, मानिक निधि शर्मा, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी, श्रीमती हनी पाठक, श्रीमती कमलेश रमन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top