Flash Story
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

कांग्रेस ने मुख्य नगर आयुक्त को चुनाव प्रक्रिया में दखल न देने के लिए चेताया

कांग्रेस ने मुख्य नगर आयुक्त को चुनाव प्रक्रिया में दखल न देने के लिए चेताया

भाजपा विधायक द्वारा कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन खारिज करने के लिए दबाव बनाने का आरोप

मुख्य नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन-आर ओ ही करेगा आपत्तियों का निस्तारण

देहरादून। नामांकन पत्रों की जांच में सत्ताधारी दल के एक विधायक द्वारा नगर निगम प्रशासन व पीठासीन अधिकारी पर कांग्रेसी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज करने के लिए अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मुख्य नगर आयुक्त के कार्यालय में धमक गए ।

और उनको चुनावी प्रक्रिया में दखलदांजी नहीं करने के लिए चेताया। धस्माना ने मुख्य नगर अधिकारी से कहा कि चुनाव में प्रशासन हस्तक्षेप नहीं कर सकता और उम्मीदवारों के नामांकन में अगर किसी दूसरे उम्मीदवार को आपत्ति है तो उसका निस्तारण पीठासीन अधिकारी ही कर सकते हैं कोई और उसमे हस्तक्षेप नहीं कर सकते।

मुख्य नगर अधिकारी ने धस्माना की बात से सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति पर पीठासीन अधिकारी ही निस्तारण करेंगे और नगर निगम प्रशासन कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा । इस आश्वासन के बाद सभी ने पीठासीन अधिकारियों से मिल कर यह आग्रह किया कि वे बिना दबाव में आए नियमानुसार ही नामांकन पत्रों की जांच व निस्तारण करें।

पीठासीन अधिकारियों ने उनको आश्वस्त किया कि निष्पक्ष रूप से नामांकन पत्रों की जांच व निस्तारण किया जाएगा ।
धस्माना के साथ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर जसविनदर सिंह गोगी, पूर्व विधायक राजकुमार, लाल चंद शर्मा, धर्मेंद्र टीटू , इलियास अंसारी, रॉबिन त्यागी, चरण जीत कौशल आदि प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top