Flash Story
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता मर्डर केस के वीआईपी का नाम बताओ के लगाए नारे

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता मर्डर केस के वीआईपी का नाम बताओ के लगाए नारे

देखें वीडियो-गायक जुबिन नॉटियाल भी रहे मौजूद

लोकसभा चुनाव का बड़ा मुद्दा बन गया अंकिता भंडारी मर्डर केस

ऋषिकेश। इस लोकसभा चुनाव का बड़ा मुद्दा अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। एक राष्ट्रीय चैनल के डिबेट शो में लोगों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर गायक जुबिन नौटियाल भी मौजूद थे। रविवार को ऋषिकेश के डिग्री कालेज में लोकसभा चुनाव को लेकर डिबेट शो का आयोजन किया गया था। इस डिबेट शो में कांग्रेस व भाजपा के बीच मुद्दों पर आधारित बहस के दौरान काफी शोरगुल हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर वीआईपी के मुद्दे पर आक्रोश जताया। वीआईपी का नाम बताओ.. अंकिता के हत्यारों को जूते मारो सालों को.. यह नारा देर तक गूंजता रहा। महिला कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच जय श्री राम और वंदे मातरम का जयघोष भी किया गया।

गुस्साई भीड़ के बीच चैनल की महिला एंकर को भी डिबेट शो को जारी रखने में कठिनाई हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चैनल की टीम को लेकर आये हेलीकॉप्टर के निकट भी जमकर खरी खोटी सुनाई। आक्रोशित जनता गोदी मीडिया के खिलाफ भी भड़ास निकालती नजर आयी। गौरतलब है कि 2022 में ऋषिकेश के पास चीला नहर में अंकिता भंडारी को फेंक दिया था। अंकिता वनन्तरा रिसॉर्ट में काम करती थी। इस हत्याकांड में भाजपा नेता विनोद आर्य के पुत्र पुलकित आर्य समेत तीन लोग पौड़ी जेल में बन्द हैं। अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम प्रमुखता से सामने आया था। वीआईपी के खुलासे व सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस व परिजन लम्बे समय से आंदोलन कर रहे हैं।

 

अंकिता की मां ने तो कथित वीआईपी का नाम लेकर मामले का खुलासा नहीं होने पर तीखे आरोप भी लगाए थे। इस लोकसभा चुनाव में अंकिता भंडारी हत्याकांड काफी गर्मा चुका है। शनिवार को कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भी अंकिता के सवाल पर भाजपा पर तीखे हमले किये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top