Flash Story
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका
गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका
ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका
ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम
पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस
पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
डोईवाला-थानों मार्ग पर बस सेवा के अभाव पर डीएम सख्त, एसीईओ को किया तलब
डोईवाला-थानों मार्ग पर बस सेवा के अभाव पर डीएम सख्त, एसीईओ को किया तलब
फिजियोथेरेपिस्ट रिक्तियों को लेकर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से प्रतिनिधिमंडल की भेंट
फिजियोथेरेपिस्ट रिक्तियों को लेकर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से प्रतिनिधिमंडल की भेंट

प्रदेश में साइबर हमलों से निपटने के लिए बनेगी साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स

प्रदेश में साइबर हमलों से निपटने के लिए बनेगी साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स

सीएम ने विभागों की सभी वेबसाइट्स सोमवार तक सुचारू करने के दिए निर्देश 

ऑनलाइन डाटा की रिकवरी के लिए डिजास्टर रिकवरी सेंटर की स्थापना की जाए – मुख्यमंत्री

देहरादून उत्तराखंड में साइबर हमलों से निपटने के लिए साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए। सीएम ने स्टेट डाटा सेंटर की स्कैनिंग पूरी कर जनहित से जुड़े विभागों की सभी वेबसाइट्स सोमवार तक सुचारू करने के निर्देश दिए। कहा, ऐसे मामलों की पुनरावृति रोकने, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए जल्द साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स का गठन किया जाए। आईटी क्षेत्र में काम कर रहीं केंद्र की सर्वश्रेष्ठ एजेंसियों के सहयोग से स्टेट डाटा सेंटर की सुरक्षा प्रणाली को और ज्यादा आधुनिक बनाने, तय समय में स्टेट डाटा सेंटर, ऑनलाइन साइट्स का सेफ्टी ऑडिट के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सुरक्षा एवं विभिन्न विभागों से संबंधित ऑनलाइन डाटा की रिकवरी के लिए डिजास्टर रिकवरी सेंटर की स्थापना की जाए। कहा, साइबर सुरक्षा में सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहे राज्यों, केंद्रीय मंत्रालयों एवं एजेंसियों की बेस्ट प्रैक्टिस का अध्ययन कर उन्हें राज्य में लागू किया जाए। सीएम ने आईटीडीए में तकनीकी काम कर रही कंपनी की पुनः समीक्षा और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। सचिव आईटी नितेश झा ने बताया, आईटीडीए डाटा सेंटर में वर्चुअल मशीनों पर मालवेयर के कारण किसी भी प्रकार की डाटा हानि नहीं हुई है। 1,378 में से 11 मशीनों पर इसका प्रभाव था। स्कैनिंग के बाद अब ई-ऑफिस कुछ जिलों में सुचारू हो चुका है। सीएम हेलपलाइन समेत कई वेबसाइट सुचारू हो गईं।

सीएम ने वर्चुअल जुड़ी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिए कि आवश्यकता के हिसाब से आईटीडीए में कार्मिक तैनात करें। अधिकारियों, कर्मचारियों को साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण दें। आईटीडीए ये भी सुनिश्चित करे कि प्रत्येक सरकारी कार्यालय में एंटी वायरस सिस्टम अपडेट हो, जिससे ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। कहा, आगे इस तरह की समस्याएं न आएं, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top