Flash Story
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

आईपीएल 2024 के 35वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद होगी आमने- सामने 

आईपीएल 2024 के 35वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद होगी आमने- सामने 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होना है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 6 मैच में से 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 2 मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी। हैदराबाद की टीम ने अपने आखिरी मैच में आरसीबी की 25 रन से धूल चटाई थी। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया था। दोनों ही टीमें अपने आखिरी मैच जीतकर दिल्ली पहुंची है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम की भिड़ंत पैट कमिंस की टीम से होगी। मौजूदा सीजन में पहली बार दिल्ली अपने होम ग्राउंड में मैच खेलेगी। ऐसे में जानते हैं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बैटर्स या बॉलर्स किसके हक में रहेगी?दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को संघर्ष करते हुए देखा जाता है। इस पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। वहीं, तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। मैदान छोटा होने के चलते बल्लेबाज खूब चौके-छक्के लगाते हुए नजर आते हैं। अगर एक बार बैटर क्रीज पर टिक जाए, तो इस मैदान पर रनों की बरसात देखने को मिलती है।

अगर बात करें सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो बता दें कि आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 33 बार भिड़त हुई है, जिसमें 12 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते, जबकि 11 मैचों में दिल्ली की टीम ने जीत हासिल की। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 6-6 मैच जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top