Flash Story
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

दांतों की बीमारी से हो सकता है कई बीमारियों का खतरा

दांतों की बीमारी से हो सकता है कई बीमारियों का खतरा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, ओरल हेल्थ दुनिया में सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है. बड़ी संख्या में बच्चे और युवा इससे पीडि़त हैं. सबसे खराब ओरल हेल्थ में भारतीय टॉप पर हैं. करीब 70 प्रतिशत स्कूली बचोंचे के दांतों में सडऩ की समस्या है, जबकि 90त्न तक वयस्क मसूड़ों की बीमारी से जूझ रहे हैं. मुंह की सफाई सही तरह न करने से कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. दांतों में होने वाली किसी तरह की समस्या गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाती है. ऐसे में चलिए जानते हैं दांतों की बीमारी से किन बीमारियों का खतरा होता है।

दांतों की समस्या से इन गंभीर बीमारियों का खतरा

1. डायबिटीज
इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के अनुसार, खराब मसूड़े एक समय बाद ब्लड ग्लूकोज लेवल को प्रभावित करने लगते हैं, जो डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकता है. अगर कोई डायबिटीज का पहले से ही मरीज है तो उसकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

2. दिल को खतरा
खराब डेंटल हेल्थ से ब्लड सर्कुलेशन में बैक्टीरियल इंफेक्शन बढ़ सकता है, जो हार्ट के वाल्व को प्रभावित कर सकता है. दांतों के टूटने के पैटर्न का दिल की धमनियों से कनेक्शन है. दांत की बीमारी दिल का मरीज बना सकती है. इससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज, स्ट्रोक का खतरा रहता है।

3. कैंसर
वेब एमडी के अनुसार, खराब ओरल हेल्थ वालों में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (॥क्कङ्क) से मुंह के इंफेक्शन का खतरा ज्यादा  होता है, जो बाद में माउथ कैंसर का कारण बन सकता है, ऐसे में ओरल साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए।

ओरल हेल्थ खराब होने से इन बीमारियों का भी खतरा
एंडोकार्डिटिस

निमोनिया

प्रेगनेंसी में प्रीमेच्योर बर्थ और जन्म के समय बच्चे का कम वजन

ऑस्टियोपोरोसिस

एचआईवी/एड्स

अल्जाइमर
ओरल हेल्थ बेहतर बनाने के लिए क्या करें
1. खट्टा खाने के 30 मिनट बाद तक ब्रश न करें. इससे दांतों को नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि खट्टे फल-जूस के बाद दांतों का इनेमल सॉफ्ट हो जाता है।

2. 45 डिग्री एंगल से 4 हिस्सों में बांटकर दांतों की अच्छी तरह सफाई करना चाहिए. टॉप लेफ्ट, टॉफ राइट, बॉटम लेफ्ट और बॉटम राइट पर करीब 30-30 सेकेंड तक ब्रश करें।

3. कच्चे और रेशेदार फल जैसे सेब, नाशपाती, गाजर ज्यादा से ज्यादा खाएं. ये सभी दांतों की सतह को स्क्रब कर प्लाक को बाहर निकाल सकते हैं।

4.सोडा, स्पोर्ट्स ड्रिंक और जंक फूड से जितना हो सके बचें, क्योंकि प्लाक के बैक्टीरिया इन सबी से ही अपना एसिड बनाते हैं, जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top