Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

देश के शीर्ष नेताओ मे धामी का नाम सुखद, भाजपा के विकास के दावों पर मुहर- चौहान

देश के शीर्ष नेताओ मे धामी का नाम सुखद, भाजपा के विकास के दावों पर मुहर- चौहान

देहरादून। भाजपा ने देश के प्रभावशाली लोगों की सूची मे उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम उभरकर सामने आने को सुखद बताया और इसे राज्य मे चल रही विकास यात्रा के दावों पर मुहर बताया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सर्वे मे युवा सीएम धामी का प्रभावशाली शख्सियत के रूप मे उभर कर सामने आने से यह साफ हो चुका है कि धामी सरकार राज्य को सही दिशा मे आगे बढ़ा रही है और राज्य निश्चित रूप से देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों मे सुमार होने वाला है। उन्होंने कहा कि धामी इस मुकाम को अपने पारदर्शी नीतियों और निर्णयों की बदौलत छू गए और उनमे अपार संभावनाएं है।

चौहान ने कहा कि धामी की रणनीति और कौशल के चलते केंद्र से बेहतर समन्वय कायम कर राज्य मे लाखों करोड़ की केंद्रीय विकास योजनाएं संचालित हो रही है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन मे सीएम धामी राज्य को आगे बढ़ा रहे है। इस दौरान राज्य ने सड़क, एयर कनेक्टिविटी मे नये आयाम स्थापित किये तो चार धाम सहित पर्यटन के क्षेत्र मे नई संभावनाएं बनी।

धामी सरकार के फैसले कई राज्यों के लिए प्रेरणा और नजीर भी बने। भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम धामी ने बिना काल खंड को देखकर ताबड़तोड़ फैसले लिए और लोगों ने उनकी कार्यशैली को सराहा। राज्य मे भर्ती घोटालों के बाद नकल विरोधी कानून बना तो देश भर मे इसे सराहा गया तथा कई राज्य इसे लागू कर रहे है। धर्मांतरण को लेकर भी कड़ा कानून बना और यूसीसी ने देश भर का ध्यान अपनी ओर खींचा। उतराखंड देश मे यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना। हर आपदा मे बेहतर प्रबंधन से धामी ने अपनी कार्य कुशलता को साबित किया तो भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़क फैसलों से यह दिखाया कि वह जन हित मे हर निर्णय लेने मे पीछे नही हटेंगे। सिलक्यारा टनल हादसे मे अभिभावक की भाँति फंसे लोगों की पीड़ा मे सम्मिलित होने और सफल ओपरेशन की चर्चा पूरे देश मे गूंजी तो हाल ही मे हल्द्वानी मे सामाजिक सद्भाव का वातावरण स्थापित होने मे उन्होंने हर परिस्थिति मे बेहतर करने का कौशल दिखाया।

उन्होंने कहा कि शांत, विनम्र और आज युवाओं तथा महिलाओं के बीच लोकप्रिय सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने कार्य कुशलता और निष्पक्ष छवि से विकास के नये आयाम स्थापित कर रहे है। देश के क्षितिज पर ऊंचाइयों को छू रहे धामी के नेतृत्व मे निश्चित रूप से राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य की सौगात देंगे इसमे कोई शक नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top