Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया

उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी

बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना

एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा

‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

नामांकन जांच में खुलासा: 3,382 पंचायत प्रत्याशियों के पर्चे हुए खारिज

देहरादून। उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया 9 जुलाई को पूरी हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक विभिन्न पदों के लिए दाखिल कुल 63,509 नामांकन पत्रों में से 3,382 निरस्त किए गए और 60,127 नामांकन वैध पाए गए।

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल 1,885 नामांकनों में से 37 निरस्त हुए और 1,848 वैध पाए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 11,430 नामांकनों में से 317 निरस्त हुए और 11,113 वैध घोषित किए गए। प्रधान ग्राम पंचायत के लिए 21,876 नामांकनों में से 297 निरस्त और 21,579 वैध पाए गए। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर सबसे ज्यादा 28,318 नामांकन दाखिल हुए, जिनमें से 2,731 निरस्त किए गए और 25,587 वैध पाए गए।

अब अगले चरण में प्रत्याशी 10 और 11 जुलाई को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। नाम वापसी के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि कितने उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए और किन पदों पर मुकाबला होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र चुनाव संपन्न कराने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top