Flash Story
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल

देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज

बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव
बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण

गर्मी में शिशु की देखभाल में न बरतें लापरवाही, इन गलतियों से करें परहेज

गर्मी में शिशु की देखभाल में न बरतें लापरवाही, इन गलतियों से करें परहेज

गर्मियों का मौसम छोटे बच्चों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। तेज धूप, लू और पसीना छोटे बच्चों को जल्दी प्रभावित करता है। ऐसे में माता-पिता को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। गर्मियों में थोड़ा ध्यान और देखभाल नन्हे शिशु को स्वस्थ, सुरक्षित और खुश रख सकती है। हालांकि जाने-अनजाने में माता-पिता कुछ ऐसी गलती कर जाते हैं तो बच्चे के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। ऐसे में अगर कोई असामान्य लक्षण दिखे, जैसे बुखार, स्किन रैश या सुस्ती तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आपके घर में नन्हा मेहमान है तो गर्मियों में इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

गर्मियों में इन गलतियों से परहेज करें
शिशु को गर्मी में मोटा कपड़ा न पहनाएं। उन्हें हल्के सूती और आरामदायक कपड़े पहनाएं ताकि उनका शरीर तापमान के अनुकूल रहे।
छोटे बच्चों को लंबे समय तक डायपर पहनाना नुकसानदायक हो सकता है। इससे उन्हें रैशेज और जलन हो सकती है। समय-समय पर हवा लगने दें।
बच्चे को तेज धूप में बाहर न ले जाें। अगर बाहर जाना है तो नवजात को सुबह 10 बजे से पहले या शाम को ही बाहर ले जाएं।
तापमान में अचानक बदलाव से बच्चा बीमार हो सकता है। इसलिए ठंडा पानी न दें और ना ही एयर कंडीशनर में अचानक ले जाएं।
छोटे बच्चे के लिए हर चीज सुरक्षित नहीं होती है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के घरेलू नुस्खे न अपनाएं।

बच्चे की देखभाल के जरूरी टिप्स
गर्मी में बच्चे को हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनाएं। इससे शरीर को हवा मिलती है और बच्चा सहज रहता है।
बच्चे को दिन में दो-तीन बार गीले कपड़े से पोंछें या गुनगुने पानी से स्नान कराएं। इससे पसीना और गंदगी हटती है।
जिस कमरे में बच्चा रहता है, उसका तापमान सामान्य रखें। न ज्यादा ठंडा और न ज्यादा गर्म।
गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए नियमित फीडिंग जरूरी है। इसलिए समय समय पर स्तनपान कराते रहें।
इस मौसम में मच्छर भी बढ़ जाते हैं। बच्चे का मच्छरों से बचाव करें। लेकिन बच्चे के आसपास हार्श केमिकल्स वाले मॉस्किटो रिपेलेंट का प्रयोग न करें।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top