Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने साइक्लोथॉन और वॉकथॉन से दिया दिल को स्वस्थ रखने का संदेश

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने साइक्लोथॉन और वॉकथॉन से दिया दिल को स्वस्थ रखने का संदेश

डोन्ट मिस ए बीट रही कार्यक्रम की थीम

विश्व हृदय दिवस पर कार्डियोलॉजी विभाग का जनजागरूकता अभियान

 सैकड़ों डॉक्टर और हेल्थ स्टाफ हुए जनजागरूकता रैली में शामिल

देहरादून। विश्व हृदय दिवस (वल्र्ड हार्ट डे) के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग ने रविवार को भव्य साइक्लोथॉन और वॉकथॉन का आयोजन किया। डोन्ट मिस ए बीट रही कार्यक्रम की थीम इस अभियान में अस्पताल के सैकड़ों डॉक्टरों और हेल्थ स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियाँ लिए प्रतिभागियों ने लोगों को हृदय रोगों की रोकथाम, बचाव और समय पर उपचार के महत्व का संदेश दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आयोजन की सराहना करते हुए टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल के काॅर्डियोलाॅजी विभाग की पूरी टीम ने अपने सहयोग एवम् समर्पण की भावना से वल्र्ड हार्ट डे के आज के दिन को और विशेष बना दिया।

रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6 बजे सूरी चैक, रेसकोर्स से हुआ। मुख्य अतिथि डाॅ. अजय कुमार आर्य, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखण्ड, डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़, डाॅ आर.पी.सिंह, को-ओर्डिनेटर, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, डाॅ अनिल मलिक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् प्रो (डाॅ.) तनुज भाटिया, विभागाध्यक्ष, कार्डियोलॉजी विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली पुलिस लाइन, सिद्धार्थ रेसकोर्स और पंजाब नेशनल बैंक चैक से होकर वापस सूरी चैक पर संपन्न हुई।

कार्यक्रम के दौरान डाॅ. अजय आर्य ने कहा कि “स्वस्थ दिल, खुशहाल जीवन” का मंत्र अपनाकर हर कोई लंबा और बेहतर जीवन जी सकता है। उन्होंने लोगों से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील की।

डाॅ. तनुज भाटिया ने युवाओं और बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि “पानी ज्यादा, तनाव कम, दिल रहेगा हरदम नरम” और “तनाव भगाएँ, दिल को मुस्काएँ।” उन्होंने यह भी संदेश दिया कि धूम्रपान से दूरी बनाकर और नियमित स्वास्थ्य जांच कर कई हृदय रोगों से बचाव संभव है। स्लोगनों के माध्यम से आमजन को प्रेरित किया गया कि “व्यायाम है दिल की दवा, रोज करें और पाएँ चमत्कारिक लाभ।” मुख्य अतिथि डाॅ. अजय कुमार आर्य, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखण्ड, डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़, डाॅ आर.पी.सिंह, को-ओर्डिनेटर, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, डाॅ अनिल मलिक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् प्रो (डाॅ.) तनुज भाटिया, विभागाध्यक्ष, कार्डियोलॉजी विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने साइक्लोथॉन और वॉकथॉन के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ रिचा शर्मा, डाॅ भावना प्रभाकर, डाॅ अनामिका गुप्ता डाॅ मयंक अग्रवाल एवम् फेकल्टी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डाॅ आरके वर्मा, प्लास्टिक सर्जन डाॅ संजय साधू ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होनंे जोर देकर कहा कि दिल की सेहत हर व्यक्ति के अपने हाथ में है। यदि समय रहते लोग सावधान हों, तो हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। आयोजकों ने कहा कि एक स्वस्थ दिल से ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का संचालन सिमरन अग्रवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top