Flash Story
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 55 वर्षीय निसार पुत्र जमीर अहमद निवासी वार्ड नंबर-8, ढकरानी, विकासनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में विकासनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

दरअसल, 17 मार्च 2026 को पुलिस ने नेत्र सिंह पुत्र माहीराम निवासी शरली मानपुर, पांवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश को 253.26 ग्राम अवैध डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में कोतवाली विकासनगर में मुकदमा अपराध संख्या 79/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान नेत्र सिंह ने बताया था कि वह डोडा पाउडर ढकरानी निवासी निसार से खरीदकर लाया था। इसके बाद पुलिस ने निसार की गिरफ्तारी के लिए सुरागरसी-पतारसी शुरू की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

पुलिस को 8 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने ढकरानी क्षेत्र में दबिश देकर निसार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने नेत्र सिंह को डोडा पाउडर बेचने की बात स्वीकार की।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि निसार के खिलाफ पहले से ही मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित मामला दर्ज है और वह पूर्व में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटाई है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास: निसार के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मुकदमा अपराध संख्या 79/2026 के तहत धारा 8/15/29 एनडीपीएस एक्ट और मुकदमा अपराध संख्या 345/2025 के तहत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top