Flash Story
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

नाबालिग को अपहरण करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग को अपहरण करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून के थाना सहसपुर का एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून ने एक नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है साथ ही नाबालिग को भी उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया है।

दरअसल पीड़ित सहसपुर के रहने वाले है। पीड़ित ने 12 जून 2023 को एक एफआईआर दर्ज कराया जिसके मुताबिक उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को सौरभ नाम के व्यक्ति ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए नाबालिग की सकुशल बरामद के लिए पुलिस अधीक्षक देहरादून ने मामलें को एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंप दिया।

लगातार महीनों तक ठिकानों को बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी
जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी फुटेजो को खंगाला।
इसी बीच आरोपी सौरभ भी लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। जिसके बाद पुलिस ने गैर जमानती वारंट निकलवा कर सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की तलाश तेज कर दी। फिर पुलिस को आरोपी के अलवर राजस्थान में होने की बात पता चली। फिर एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम तत्काल अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हुई।
आखिरकर पुलिस ने सौरभ को उसके निवास स्थान ग्राम खानपुर, पो0- खिजूरीवास थाना भिवाड़ी फूलबाग जिल खेरतल (अलवर) राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top