Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

विकासनगर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.5 लाख की स्मैक बरामद

विकासनगर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.5 लाख की स्मैक बरामद

देहरादून। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत दून पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में 3 सितंबर 2026 को विकासनगर कोतवाली की पुलिस टीम डाकपत्थर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने झूलापुल डाकपत्थर क्षेत्र में घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र इकबाल, निवासी सहसपुर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।

नशे की पूर्ति के लिए खरीदी थी स्मैक

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद भी नशे का आदी है। अपने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने एक स्थानीय नशा तस्कर से कम कीमत में स्मैक खरीदी थी। इसके बाद वह इसे दूसरे नशेड़ियों को अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ विकासनगर कोतवाली में मु0अ0सं0 267/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आसिफ का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ चोरी, जुआ और मादक पदार्थों से जुड़े मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ थाना सेलाकुई और सहसपुर कोतवाली में भी मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे की तस्करी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बरामदगी

  • 10.28 ग्राम अवैध स्मैक
  • अनुमानित कीमत: 3.5 लाख रुपये

पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में डाकपत्थर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह और कांस्टेबल रविन्द्र चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top