Flash Story
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट

जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक

त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

नशे में धुत खंड विकास अधिकारी ने कार से 5 लोगों को रौंदा, तीन की मौत 

परिजनों की अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग 

टिहरी। बौराड़ी में नगर पालिका के समीप नशे में धुत खंड विकास अधिकारी की कार ने 5 लोगों को रौंद दिया। कार की टक्कर से रीना देवी पत्नी रविन्द्र सिंह,अग्रिमा 10 वर्ष, अन्विता 7 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि 2 लोग घायल हो गए। रीना देवी अपनी बेटी व भतीजी के साथ शाम को टहल रही थी।

लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, घायल 2 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 3 लोगों की मौत हो चुकी है। मिली जानकारी अनुसार खंड विकास अधिकारी डी पी चमोली शराब के नशे में धुत्त होकर तेजी से कार चला रहे थे जिस कारण यह बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। एक जिम्मेदार अधिकारी के इस तरह की हरकत से 3 लोगों की जान चली गई।

मृतक के परिजनों ने पुलिस से खंड विकास अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। मृतक महिला का पति बौराड़ी में ही व्यवसाय करता है। जबकि बच्चियों के पिता सुरेंद्र नेगी सोशल फाइनेंस में नौकरी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top