Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

मसूरी में भारी बारिश के चलते कई जगह पर मलबा आने से यातायात हुआ प्रभावित 

मसूरी में भारी बारिश के चलते कई जगह पर मलबा आने से यातायात हुआ प्रभावित 

कई दर्जन पर्यटक और स्थानीय लोगों के फंसे वाहन

जेसीबी मशीन से मलवा हटाने का कार्य जारी 

मसूरी। पहाड़ो की रानी मसूरी में भारी बारिश से सड़क पर कई जगह मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। मसूरी -देहरादून मार्ग किंगरेग के नीचे सड़क पर मलबा आने से एनएच 707 A बन्द हो गया जिससे कई दर्जन पर्यटक और स्थानीय लोगो के वाहन फंस गए। मसूरी निवासी आरपी बडोनी ने बताया कि देहरादून से मसूरी आ रहे थे लेकिन भारी बारिश के कारण किंगरेग के निकट सड़क पर भारी मलबा आ गया जिससे एनएच करीब साढ़े 11 बजे बन्द हो गया लेकिन रात के एक बजे तक मार्ग नही खुला।

बताया कि सड़क बन्द होने से कई वाहन फंसे हैं। वहीं एनएच के ई ई नवनीत पांडे ने बताया कि एनएच बन्द होने की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन मौके पर भेज दी और मलबा हटाने का कार्य चल रहा। वही मलबा की चपेट में एक वाहन भी आया और मलबा में वाहन का कुछ हिस्सा दब गया।

उधर मसूरी-दून मार्ग गलोगी के पास मलबा आने से सड़क बन्द हो गई सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन लगाकर लोनिवि ने सड़क खोल दी। लोनिवि ई ई जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि भारी बारिश से पहाड़ से मलबा आने के कारण सड़क बन्द हो गई थी लेकिन मौके पर जेसीबी मशीन तैनात है जिससे तत्काल सड़क खोल दी गई। गलोगी के पास करीब सड़क आधा घंटा तक बन्द रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top