Flash Story
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

रोजाना खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

रोजाना खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

खाने में तो लहसुन का स्वाद कई लोग पसंद करते हैं, लेकिन कच्चे लहसुन की सुगंध से ही नाक-मुंह सिकोडऩे लगते हैं। हालांकि, अगर आप रोजाना खाली पेट कच्चे लहसुन की 1-2 कली खाते हैं तो इससे फाइबर, मैंगनीज, विटामिन-सी, सेलेनियम, कैल्शियम, कॉपर, फास्फोरस, आयरन विटामिन-बी1, विटामिन-बी6 और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मिल सकते हैं।ये पोषक तत्व कई स्वास्थ्य स्थितियों का

प्राकृतिक उपचार करने समेत कई लाभ प्रदान कर सकते हैं।

हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में है सहायक
अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट महज एक लहसुन की कली खाते हैं तो इससे शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (हानिकारक कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।साथ ही इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट में कार्डियोडिप्रेसेंट (ब्लड प्रेशर को कम करने वाला) और वैसोडिलेटर (हृदय की धमनियों में रूकावट को दूर करने वाला) प्रभाव मौजूद होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

इम्यूनिटी को मजबूती प्रदान में है कारगर
खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन करने से शरीर को संक्रमण और बीमारियों से सुरक्षित रखने वाली प्राकृतिक क्षमता यानी इम्यूनिटी को भी मजबूती मिल सकती है।इसका कारण है कि कच्चा लहसुन एंटी-ऑक्सीडेंट्स और सल्फर युक्त होता है और ये यौगिक मुक्त कणों से लडक़र ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में भी कारगर हो सकते हैं।

वजन को कर सकता है नियंत्रित
कच्चे लहसुन की एक कली खाने मात्र से शरीर से अतिरिक्त चर्बी को दूर करने में मदद मिल सकती है।इसमें फाइबर के साथ-साथ एंटी-ओबेसिटी गुण मौजूद होते हैं, जो अनहेल्दी खाने की लालसा को कम करके वजन घटाने में सहयोग प्रदान कर सकता है।इसके अलावा इनका सेवन शरीर में गर्मी भी पैदा करता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में भी प्रभावी माना जाता है।

पेट के अल्सर से बचाव करने में मददगार
पेट में एसिड का उच्च स्तर, अधिक तनाव और धूम्रपान आदि के कारण पेट में अल्सर हो सकता है।कच्चे लहसुन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी पेट में अल्सर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।अध्ययनों के अनुसार, यह पेट की सूजन को कम करने और पेट के कई संक्रमणों को खत्म करने में सहायक है।यह शराब और दर्द निवारक के अति प्रयोग से होने वाले पेट के नुकसान को भी कम कर सकता है।

कैंसर से सुरक्षित रखने में है प्रभावी
कच्चे लहसुन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर की स्वस्थ और सामान्य कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए बिना माइटोकॉन्ड्रिया पर हमला करके 40 से अधिक प्रकार की कैंसर कोशिकाओं को खत्म कर सकते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकता है और शरीर को कई तरह के कैंसर से सुरक्षित रख सकता है।इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली का सेवन जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top