Flash Story
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण

34.74 लाख की लागत से बना भवन, विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं

पौड़ी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को पाबौं क्षेत्र के अंतर्गत संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

करीब 34.74 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मंत्री ने कहा कि नए भवन के निर्माण से शिक्षण कार्य अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

डॉ. रावत ने कहा कि संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति, ज्ञान और परंपरा की आधारशिला है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नव निर्मित भवन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं तथा संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top