Flash Story
जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी
जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी
रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश
रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश
मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या
मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि
उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण
चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण

स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई

स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई

विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में निभाई अहम भूमिका, अधिकारियों ने कार्यशैली और नेतृत्व की सराहना की

पौड़ी- जनपद से स्थानांतरित होकर रुद्रप्रयाग जनपद में नयी जिम्मेदारी संभालने जा रहीं जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को शुक्रवार को विकास भवन सभागार में भावभीनी विदाई दी गयी। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सफल कार्यकाल, कुशल नेतृत्व और विकास कार्यों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला विकास अधिकारी को नयी तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यनिष्ठा, सकारात्मक सोच और प्रशासनिक दक्षता जनपद के विकास कार्यों में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान भी किया।

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने कहा कि मनविंदर कौर ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं को नई गति प्रदान की। उनका अनुशासित कार्य व्यवहार, सकारात्मक दृष्टिकोण और समन्वयात्मक कार्यशैली सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नयी तैनाती में भी वे अपनी कार्यकुशलता से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेंगी।

जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने विदाई समारोह के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पौड़ी में मिला सहयोग, स्नेह और आत्मीयता उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में विकास कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यही टीम भावना और समर्पण भविष्य में भी जनहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।

समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सरल व्यक्तित्व, कार्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और सौहार्दपूर्ण व्यवहार की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, खंड विकास अधिकारी दुगड्डा विद्यादत्त रतूड़ी, जयहरीखाल रवि सैनी, द्वारीखाल जयकृत बिष्ट, एकेश्वर सौरभ हांडा, कोट अमित बिजल्वाण, रिखणीखाल देवेश पंत, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल सहित विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top