Flash Story
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित
बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित
अधोईवाला में 3.35 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री खजानदास ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
अधोईवाला में 3.35 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री खजानदास ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
100 मीटर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार,SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान
100 मीटर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार,SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने किया 95.79 लाख की लागत से निर्मित 60 बेडेड छात्रावास एवं क्रीड़ा स्थल का लोकार्पण
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने किया 95.79 लाख की लागत से निर्मित 60 बेडेड छात्रावास एवं क्रीड़ा स्थल का लोकार्पण
तकनीक और पारंपरिक ज्ञान के समन्वय से मजबूत होगा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
तकनीक और पारंपरिक ज्ञान के समन्वय से मजबूत होगा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं

हर भारतीय को हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

हर भारतीय को हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

जैसलमेर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जैसलमेर में बीएसएफ सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए जवानों से कहा कि आपके बीच आकर मुझे नई ऊर्जा का अनुभव हो रहा है और यह पल मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए धनखड़ ने कहा, “मैं सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का छात्र रहा हूं। मैंने कक्षा 5 में वर्दी पहनी थी। मैं वर्दी की ताकत और महत्व जानता हूं। मैंने बचपन में देखा है कि कैसे एक वर्दी अचानक आपको बदल देती है।” सीमा सुरक्षा बल के जवानों की लगन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, “मैं आपको देखकर अभिभूत हूं! देश की प्रथम रक्षा पंक्ति – सीमा सुरक्षा बल अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहा है। आपका कार्य अत्यंत प्रशंसनीय और सराहनीय है।”

गौरतलब है कि गुरूवार शाम उपराष्ट्रपति ने जैसलमेर में बीएसएफ की बावलियांवाला सीमा चौकी का दौरा किया और वहां तैनात जवानों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने ‘तनोट विजय स्तम्भ’ पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से अमर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे बीएसएफ जवानों की वीरता की सराहना करते हुए धनखड़ ने कहा कि ऐसी भीषण गर्मी में कुछ मिनट भी खड़ा रहना कठिन है। चारों ओर का वातावरण चुनौतीपूर्ण है और सीमा पर आपको पलक झपकने का भी समय नहीं मिलता।

उन्होंने आगे कहा कि हिमालय की ऊंची पहाड़ियों, थार के तपते रेगिस्तान, पूर्वोत्तर के घने जंगलों और दलदली रण क्रीक में बीएसएफ जवानों की सतर्कता बेमिसाल है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवान अपने आदर्श वाक्य “आजीवन कर्तव्य” को हर पल निभा रहे हैं।
अपने परिवारों के बलिदान को याद करते हुए धनखड़ ने कहा, “आज मैं उन माताओं को नमन करता हूं जिन्होंने आप जैसे वीर सपूतों और वीर नारियों को जन्म दिया और उन्हें राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। रक्षा बलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमने गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर भारत की बदलती तस्वीर देखी, जहां हमारी बेटियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया! यहां उनकी भागीदारी देखकर मुझे बहुत खुशी हुई।

राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए धनखड़ ने कहा, “मैं उन प्रहरियों को नमन करता हूं जो आज हमारे बीच नहीं हैं, जो मां भारती की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देकर अमर हो गए। मैं उन वीर जवानों के परिवारों को भी विनम्रतापूर्वक नमन करता हूं।”

रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि एक समय था जब कील तक आयात की जाती थी लेकिन अब हम रक्षा उपकरण निर्यात कर रहे हैं। देश में विमानवाहक पोत विक्रांत बना, देश में फ्रिगेट बने, तेजस बना, मिसाइलें बनीं और यह सब इसलिए संभव हुआ क्योंकि आप सीमाओं पर शांति बनाए रखते हैं। उन्होंने बीएसएफ जवानों से कहा कि आप शांति के दूत हैं; आपकी बदौलत भारत दुनिया में शांति का दूत है और यह गर्व की बात है कि बीएसएफ दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है। और मैं यहां से ऊर्जा से भरकर, नई प्रेरणा लेकर जा रहा हूं।

देश के विकास में बीएसएफ की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि आप यहां सीमा पर तैनात हैं, जिसके कारण भारतीय सुरक्षित वातावरण में सो पाते हैं और यह आपके धैर्य और पराक्रम का ही परिणाम है कि प्रत्येक भारतीय निडरता और आत्मविश्वास के साथ देश के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहा है। उपराष्ट्रपति ने देश के दुश्मनों द्वारा घुसपैठ, तस्करी आदि अपराधों के माध्यम से सीमा क्षेत्रों को अस्थिर करने के प्रयासों को प्रभावी ढंग से विफल करने के लिए सीमा सुरक्षा बल की प्रशंसा की। उन्होंने इन चुनौतियों से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर बीएसएफ के महानिदेशक डॉ. नितिन अग्रवाल, बीएसएफ पश्चिमी कमान के एसडीजी वाई बी खुरानिया, जैसलमेर बीएसएफ के उप महानिरीक्षक विक्रम कुंवर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top