Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

एकता कपूर की नई फिल्म ‘वीवन’ का रोमांचक टीजर रिलीज, तमन्ना भाटिया निभा रही रहस्यमयी भूमिका

एकता कपूर की नई फिल्म ‘वीवन’ का रोमांचक टीजर रिलीज, तमन्ना भाटिया निभा रही रहस्यमयी भूमिका

प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘वीवन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का टीज़र रिलीज हो चुका है। यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं और रहस्यमयी लोककथाओं पर आधारित है। निर्देशन की बागडोर संभाली है दीपक मिश्रा ने, जो इस पौराणिक थ्रिलर में दर्शकों को जंगल की रहस्यमयी ताकतों से रूबरू कराएंगे।

टीज़र में दिखा जंगल का खौफनाक मंजर

टीज़र की शुरुआत होती है एक महिला से जो लाल साड़ी पहनकर कार से उतरती है और घबराई हुई जंगल की ओर दौड़ती है। कांटे से घायल पैर, खून और भय के बावजूद वह रुकती नहीं। जंगल में एक दीया जलाने के बाद वह एक चेतावनी पढ़ती है — “सूर्यास्त के बाद जंगल में प्रवेश वर्जित है।” इसके बाद उसके चेहरे पर डर साफ नजर आता है, लेकिन वह मशाल लिए आगे बढ़ती है। अचानक जंगल जैसे जाग जाता है — और दिखती हैं दो चमकती लाल आंखें। महिला का चेहरा अब तक छिपा रहता है, लेकिन टीज़र में तमन्ना भाटिया का नाम प्रमुखता से सामने आता है।

एकता कपूर ने शेयर किया टीजर

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस टीज़र को साझा करते हुए लिखा, “‘वीवन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ भारतीय पौराणिकता और रहस्यवाद को पर्दे पर जीवंत करता है। यह फिल्म इतिहास और लोककथाओं से निकली एक दमदार कहानी है।”

उन्होंने आगे लिखा कि तमन्ना भाटिया इस कहानी में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी — एक ऐसी ताकत बनकर, जैसी भारतीय सिनेमा ने पहले कभी नहीं देखी। इस फिल्म को अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा मिलकर निर्देशित करेंगे और यह 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top