Flash Story
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत
“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम
सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी
सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी
बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल
बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने इण्डिया गठबंधन को दी शुभकामनाएं, कहा- सब चाहते है पीएम मोदी हारें…

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने इण्डिया गठबंधन को दी शुभकामनाएं, कहा- सब चाहते है पीएम मोदी हारें…

नई दिल्ली। देश में जारी लोकसभा चुनाव के बीच पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कोई नहीं चाहता कि बीजेपी चुनाव जीते और नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनें. फवाद चौधरी ने ये बयान पीएम मोदी के उस बयान के बाद दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्षी दल पाकिस्तान के समर्थक हैं. इसके आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को साथ होना चाहिए, जिससे की कट्टरपंथियों को हराया जा सके।

दरअसल, मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे समझ नहीं आता कि देश के कुछ चुनिंदा लोगों को आखिर क्यों पाकिस्तान से समर्थन मिलता है’. फवाद हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा था कि भारत में जिस तरह से मुसलमान कट्टरपंथी विचारधारा का सामना कर रहे हैं, उसे लेकर जरूरी है कि पीएम मोदी इन चुनावों में हारें।

फवाद हुसैन ने पीएम मोदी को चुनाव हराने को लेकर वजह बताई कि अगर नरेंद्र मोदी चुनाव हारते हैं तो देश से कट्टरपंथी विचारधारा खत्म होगी और इसके आगे उन्होंने कहा कि मोदी चुनाव हारें तो भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहतर हो सकेंगे. बीते दिन फवाद चौधरी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की स्पीच को अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए उनकी तारीफ की थी।

इसके अलावा फवाद हुसैन ने TV9 को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा था मुझे लगता है कि राहुल गांधी ने भारत के मौजूदा हाल की तस्वीर को बिल्कुल सही तरीके से आगे रखा है. राहुल गांधी की तारीफ करते हुए फवाद हुसैन ने आगे कहा कि राहुल ने अपने भाषणों में ये बताते हैं कि भारत में अमीर-गरीब के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है, कैसे आज के भारत में गरीब आदमी पूरी तरह से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top