Flash Story
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अमेरिका ने चीन को दी बड़ी राहत, 178 श्रेणियों के उत्पादों पर टैरिफ छूट जनवरी 2027 तक बढ़ाई
अमेरिका ने चीन को दी बड़ी राहत, 178 श्रेणियों के उत्पादों पर टैरिफ छूट जनवरी 2027 तक बढ़ाई
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित, सलीमा टेटे को मिली कप्तानी
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित, सलीमा टेटे को मिली कप्तानी

गौरव खन्ना बने ‘बिग बॉस 19’ के विजेता

गौरव खन्ना बने ‘बिग बॉस 19’ के विजेता

रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले दर्शकों के लिए भावनाओं, रोमांच और अप्रत्याशित मोड़ों से भरी रात साबित हुआ, जहां अभिनेता गौरव खन्ना ने इस सीज़न की ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया। उनके बाद रनर अप रहीं फरहाना भट्ट जबकि तीसरे नंबर पर प्रणित मोरे रहे। इसके बाद चौथे पर तान्या मित्तल तो पांचवे नंबर पर अमाल मलिक रहे।

गौरव खन्ना के शांत स्वभाव, संतुलित व्यवहार और सतत रणनीति ने उन्हें न केवल लंबे समय तक खेल में बनाए रखा, बल्कि अंत में विजेता भी बनाया। गौरव को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये नकद और एक लग्ज़री कार प्रदान की गई।

पूरे सीज़न में जहां कई प्रतिभागी विवादों, चीख–चिल्लाहट और टकरावों के कारण सुर्खियों में रहे, वहीं गौरव खन्ना अपनी विनम्रता और संयमित खेल के लिए अलग पहचान बनाते रहे। उनका शांत रहना और हर परिस्थिति को समझकर सही समय पर सही निर्णय लेना उनकी सबसे बड़ी ताकत साबित हुआ। ‘टिकट टू फिनाले’ वाले टास्क में उनका धैर्य पूरे देश ने देखा, जब बाकी प्रतियोगी बीच में हार मानते गए लेकिन गौरव आख़िर तक टिके रहे और सीधे फिनाले की रेस में पहुंच गए।

सीज़न के एक खास पल में सलमान खान ने वीकेंड का वार के दौरान गौरव को “टीवी का सुपरस्टार” कहते हुए उनके दो दशक के करियर, मेहनत और सादगी की खुलकर सराहना की। शो के कुछ सदस्यों द्वारा किए गए तंज के बीच सलमान का यह समर्थन गौरव के लिए न सिर्फ सम्मान का क्षण था, बल्कि दर्शकों को भी उनसे भावनात्मक रूप से जोड़ गया।

घर के अंदर गौरव को अक्सर ‘कमज़ोर खिलाड़ी’ कहा गया, लेकिन असल में वे बेहद सोच-समझकर खेल रहे थे। उन्होंने ड्रामा या अनावश्यक झगड़ों पर विश्वास नहीं किया। प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी के साथ उनकी दोस्ती पूरी तरह सच्ची और कैमरे से परे थी। निजी जिंदगी के मुद्दों—खासकर अपने जीवन के फैसलों—पर खुलकर बात करने ने उन्हें दर्शकों के और करीब पहुंचा दिया। सलमान खान ने उन्हें मज़ाकिया अंदाज़ में “ग्रीन फ्लैग एम्बेसडर” भी कहा था।

सीज़न के अंत में गौरव की ईमानदार रणनीति, शांत स्वभाव और आत्मसम्मान की भावना ही उनकी जीत की कुंजी बनी। बिग बॉस 19 ने एक बार फिर साबित किया कि हर बार आक्रामकता नहीं, बल्कि संयम और सादगी भी विजेता बनने का रास्ता बना सकती है—और इस सीज़न में उसका चेहरा रहे गौरव खन्ना।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top