Flash Story
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

अच्छी खबर :- वरिष्ठ कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार पंकज बिष्ट को वर्ष 2024 का विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान

अच्छी खबर :- वरिष्ठ कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार पंकज बिष्ट को वर्ष 2024 का विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान

29 सितम्बर को सुबह 11 बजे देहरादून प्रेस क्लब में किया जाएगा सम्मानित

देहरादून। विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान सम्मान वर्ष 2024 में साहित्य क्षेत्र पर कथाकार, पत्रकार, विचारक व सांस्कृतिक कर्मी पंकज बिष्ट के नाम का चयन किया गया। पांच सदस्य चयन समिति के द्वारा नामाकन के आधार पर उक्त नाम का चयन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि व पत्रकार इब्बार रब्बी अपनी गरिमयी उपस्थिति देंगे।

समीर रतूड़ी, अध्यक्ष सेव हिमालय मूवमेंट ने बताया कि साहित्यकार विद्यासागर नौटियाल की कथा संवदेना, सामाजिक संघर्ष, संस्कृति की चेतना का विस्तार है अतः सम्मान के लिये ऐसे ही विचारक, कथाकार का चयन किया जाता है जी वर्तमान में अपनी लेखन में वि‌द्यासागर के विचारों को अपने शब्दों में चरितार्थ करता हो ।

समीर रतूड़ी, अध्यक्ष सेव हिमालय मूवमेंट ने बताया कि वि‌द्यासागर सम्मान 2022 को स्व शेखर जोशी व 2023 को शोभा राम शर्मा को दिया गया था। इस वर्ष 2024 में चयन की प्रक्रिया में बदलाव लाते हुए नामांकन के आधार सम्मान के लियेनामो का चयन किया गया। तत्पश्चात उन नामों पर चयन समिति के सदस्यों दद्वारा मथन कर सम्मान का चयन किया गया। साहित्य क्षेत्र के लिए 5 लोगों का नामांकन आया, जिसमे प्रमुखतः से लक्ष्मण सिंह बटरोही, जितेन ठाकुर, पंकज बिष्ट, बल्लभ डोभाल, नवीन जोशी  नाम थे। निर्धारित मानको के आधार पर पंकज बिष्ट के कथा संकलन ‘उस चिडिया का नाम” पर आम सहमति बनीं। उक्त कथाकार द्वारा उत्तराखंड के अंचलों पर आधारित कथा और उनके उल्लेखनीय लेखन के आधार पर यह पुरस्कार दिया जाएगा। चयन समिति में वरिष्ठ कथाकार सुभाष पन्त, हम्माद फारुकी, धीरेन्द्र नाथ तिवारी, जीतेंद्र भारती व राजेश पाल शामिल थे।

समीर रतूड़ी, अध्यक्ष सेव हिमालय मूवमेंट ने बताया कि यह कार्यक्रम 29 सितम्बर, 2024 को प्रातः 11 बजे प्रेस क्लब देहरादून में आयोजित किया जायेगा। यह कार्यकम सेव हिमालय मूवमेंट व संवेदना संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top