Flash Story
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

आग लगाने की घटनाओं में पकड़े जाने वाले व्यक्तियों पर लगाया जायेगा गुंडा एक्ट 

आग लगाने की घटनाओं में पकड़े जाने वाले व्यक्तियों पर लगाया जायेगा गुंडा एक्ट 

संपत्ति भी की जाएगी जब्त 

जंगलों की आग को नियंत्रित करने में लापरवाही बरतने पर होगी कठोर कार्रवाई 

देहरादून। प्रदेश में जंगलों में आग की लगातार सामने आ रही घटनाओं के दृष्टिगत प्रदेश सरकार सख्त हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि जंगलों में बार-बार आग लगाने की घटनाओं में पकड़े जाने वाले व्यक्तियों पर गुंडा एक्ट लगाया जाएगा और ऐसे व्यक्तियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। शासन ने जंगलों की आग को नियंत्रित करने में लापरवाही बरतने पर अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत जोरासी के रेंज अधिकारी गोपाल दत्त जोशी को प्रभागीय कार्यालय से संबद्ध किया है। मुख्य सचिव ने कहा कि जंगलों की आग रोकने के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

जंगलों की आग पर नियंत्रण पाने को आइआइटी रुड़की की सहायता से क्लाउड सीडिंग के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है। सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेश के जंगलों में लगातार लग रही आग के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। बैठक की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि आग की घटनाओं को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। इस क्रम में सभी जिलों में जिलाधिकारियों ने टीम का गठन कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top