Flash Story
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

सरकारी आईटी सिस्टम हुआ ठप, कामकाज बुरी तरह प्रभावित

सरकारी आईटी सिस्टम हुआ ठप, कामकाज बुरी तरह प्रभावित

डाटा सेंटर की सभी मशीन शट डाउन

ठीक नहीं कर पाए एक्सपर्ट

वीकेंड तक ठीक होने के आसार

सचिवालय व दर्जनों विभागों के कम्प्यूटर नहीं खुले

देहरादून। गांधी जयंती पर प्रदेश के आईटी सिस्टम के फेल होने से सचिवालय समेत 70 विभागों का कामकाज ठप हो गया है।

सचिवालय में ऑनलाइन फाइलों का मूवमेंट रुकने से कई महत्वपूर्ण काम अटक गए। अधिकारी व कर्मचारी फाइलों पर ऑनलाइन काम नहीं कर पाए। जन सुविधाओं से जुड़े मामलों में भी जनता को निराश होना पड़ा। आईटी एक्सपर्ट शुक्रवार को भी जद्दोजहद करते रहे लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

सीएम हेल्पलाइन ,रजिस्ट्री व सरकारी विभागों के कम्प्यूटर ठप रहे। सरकार ने शुक्रवार की शाम को प्रेस नोट जारी कर कहा कि स्टेट डाटा सेंटर की कुछ वर्चुअल मशीनों पर मालवेयर पाया गया। और डाटा सेंटर की सभी मशीनों को शट डाउन कर दिया गया है।

सरकारी प्रेस नोट के अनुसार गांधी जयंती के अवकाश के दिन दैनिक स्कैनिंग के दौरान स्टेट डाटा सेंटर में कुछ वर्चुअल मशीनों पर मालवेयर पाया गया। एहतियात के तौर पर, एनआईसी, सर्ट-इन और विशेषज्ञों की सलाह पर स्टेट डाटा सेंटर की सभी मशीनों को शटडाउन कर दिया गया है ताकि अन्य वर्चुअल मशीनों पर मालवेयर का इंफेक्शन न हो सके।

इस प्रक्रिया के चलते डाटा सेंटर की सभी सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित हैं। वर्तमान में, डाटा सेंटर की समस्त वर्चुअल मशीनों की स्कैनिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार, पहले चरण में SWAN सेवाओं को फिर से शुरू किया गया है। अन्य सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से सप्ताहांत सुचारू कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top