Flash Story
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अमेरिका ने चीन को दी बड़ी राहत, 178 श्रेणियों के उत्पादों पर टैरिफ छूट जनवरी 2027 तक बढ़ाई
अमेरिका ने चीन को दी बड़ी राहत, 178 श्रेणियों के उत्पादों पर टैरिफ छूट जनवरी 2027 तक बढ़ाई
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित, सलीमा टेटे को मिली कप्तानी
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित, सलीमा टेटे को मिली कप्तानी

हरियाणा सरकार ने टैक्स चोरी करने वालों की सूचना देने वालों को पुरस्कार देने का किया ऐलान

हरियाणा सरकार ने टैक्स चोरी करने वालों की सूचना देने वालों को पुरस्कार देने का किया ऐलान

हरियाणा। सरकार ने प्रदेश में टैक्स चोरी को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए टैक्स चोरी की सूचना देने वालों को पुरस्कार देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आबकारी और कराधान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य में टैक्स चोरी करने वालों की सूचना देने वाले व्यक्ति या फर्म को सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य राज्य में कर चोरी पर नियंत्रण पाना और राज्य के राजस्व में वृद्धि करना है। इसके लिए सरकार ने प्रारंभिक रूप से आबकारी एवं कराधान विभाग में 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गुप्त
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस पहल के तहत एक विशेष पोर्टल बनाने के निर्देश दिए हैं, जहां लोग टैक्स चोरी की सूचना दे सकेंगे। इस पोर्टल पर दी गई सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम राज्य में टैक्स चोरी पर काबू पाने के लिए अहम है और सरकार ने इसके लिए एक मजबूत तंत्र तैयार करने की योजना बनाई है।

नशे की समस्या से निपटने के लिए भी पोर्टल बनाए जाएंगे
मुख्यमंत्री सैनी ने राज्य में नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए भी एक पोर्टल बनाने के आदेश दिए हैं, जिस पर लोग नशा तस्करी से संबंधित सूचना दे सकते हैं। इस पोर्टल का उद्देश्य हरियाणा में नशे की समस्या को नियंत्रित करना और इससे निपटने के लिए ठोस कदम उठाना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस पोर्टल को जल्द से जल्द स्थापित किया जाए और इसके संचालन के लिए एक प्रभावी तंत्र तैयार किया जाए।

नशा तस्करी के खिलाफ समन्वित प्रयास
नशे की तस्करी को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने का आदेश दिया है। उनका कहना है कि सभी विभागों का समन्वित प्रयास ही नशे की समस्या को पूरी तरह समाप्त कर सकता है। इसके अलावा, काली कमाई से अर्जित संपत्तियों को अटैच करने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी।

शराब ठेकों की स्थापना के लिए दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी निर्देश दिए कि गांवों में शराब के ठेकों को घरों, स्कूलों और धार्मिक स्थलों से उचित दूरी पर स्थापित किया जाए, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन से संबंधित समस्याएं न बढ़ें।

हरियाणा सरकार की यह पहल राज्य के विकास और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top