Flash Story
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी
जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं
सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं
भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल
भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल
विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी
विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी
लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी
लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी
हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव
हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत
गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित
गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित

देहरादून मिलिट्री स्टेशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देहरादून मिलिट्री स्टेशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देहरादून: देहरादून मिलिट्री स्टेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून में 08 और 09 मार्च को विभिन्न स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत युवा बालिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान, मेटाबोलिक स्क्रीनिंग तथा महिलाओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान से हुई। इसके साथ ही स्टेशन की महिलाओं ने एक पाक कला प्रतियोगिता में भी भाग लिया, जिसमें घर में तैयार किए जाने वाले पौष्टिक व्यंजन पर विशेष जोर दिया गया।

स्टेशन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (एसएचओ) तथा फैमिली वेलफेयर सेंटर (एफडब्ल्यूसी), मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से कुल 19 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन दी गई। यह सैन्य समुदाय में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सक्रिय पहल है।

इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्टेशन की आठ महिलाओं ने आगे बढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर फैमिली वेलफेयर सेंटर, मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया शर्मा द्वारा पाक कला प्रतियोगिता की तीन विजेता प्रतिभागियों तथा स्टेशन की तीन सर्वाधिक मेटाबोलिक रूप से फिट महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस आयोजनों के माध्यम से देहरादून मिलिट्री स्टेशन ने महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और उनके योगदान के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top