Flash Story
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक
गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 18 नवचयनित औषधि निरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 18 नवचयनित औषधि निरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

राज्य में औषधि नियंत्रण व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत- डॉ. धन सिंह रावत

“नई टीम से विभाग को मिलेगी गति और विश्वास” — अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के 18 नवचयनित औषधि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, नवनियुक्त अधिकारी और परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

डॉ. रावत ने कहा कि औषधि निरीक्षक की भूमिका केवल दवाओं की निगरानी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनस्वास्थ्य सुरक्षा की पहली पंक्ति में खड़े एक प्रहरी की भूमिका है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें और विभाग की साख को और मजबूत बनाएं। उन्होंने जानकारी दी कि इन निरीक्षकों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है, जिसमें ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत और उत्तरकाशी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एफडीए मुख्यालय में भी दो निरीक्षकों की तैनाती की गई है।

“नई टीम से विभाग को मिलेगी गति और विश्वास” — अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि विभाग लगातार प्रयासरत है कि आम जनता को सुरक्षित, प्रमाणित और मानक अनुरूप औषधियां उपलब्ध हों।

“औषधि निरीक्षक विभाग की रीढ़ होते हैं। हमें उम्मीद है कि यह नई टीम मैदान में उतरकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। नकली और घटिया गुणवत्ता की औषधियों पर सख्त कार्रवाई हमारा लक्ष्य है।”

उन्होंने यह भी कहा कि विभाग शीघ्र ही तकनीकी सुदृढ़ीकरण की ओर भी कदम बढ़ा रहा है, जिससे निरीक्षण प्रणाली और अधिक पारदर्शी व डिजिटल रूप से सक्षम हो सके। कार्यक्रम का समापन सभी नवचयनित अधिकारियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top