Flash Story
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़क और रेल यातायात प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़क और रेल यातायात प्रभावित

बारिश से ढही झोपड़ी, चार लोग दबे, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

मुंबई। मुंबई में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में भारी जलभराव से सड़क और रेल यातायात ठप हो गया है। शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगने के साथ ही विक्रोली में हुए भूस्खलन ने दो लोगों की जान ले ली, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मुंबई के दादर, किंग्स सर्कल, वाशी और नवी मुंबई समेत कई क्षेत्रों में लोगों को जलभराव के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में देर रात से सुबह तक हुई बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। मरोल फायर स्टेशन पर सबसे अधिक 207 मिमी और सांताक्रूज़ के नारियलवाड़ी स्कूल में 202 मिमी बारिश दर्ज की गई।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीएमसी की लापरवाही से जलनिकासी की समस्या बढ़ गई है। किंग्स सर्कल के निवासी विजय ने बताया कि सड़कों पर सीवेज का पानी भरा है, जिसके कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।

भूस्खलन से दो मौतें
विक्रोली पार्कसाइट के वर्षा नगर इलाके में देर रात पहाड़ी से गिरी मिट्टी और पत्थरों ने एक झोपड़ी को दबा दिया। हादसे में शालू मिश्रा (19) और सुरेश मिश्रा (50) की मौत हो गई, जबकि आरती मिश्रा (45) और ऋतुराज मिश्रा (20) घायल हो गए। घायलों का इलाज राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन ने आसपास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मुंबई और आसपास के जिलों में अगले कुछ घंटों तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे और पालघर में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top