Flash Story
तमकनाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश
तमकनाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश
समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर आयुक्त सख्त
समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर आयुक्त सख्त
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना : हरित ऊर्जा के साथ मिल रहा स्वरोजगार
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना : हरित ऊर्जा के साथ मिल रहा स्वरोजगार
हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा
हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा
सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम पुष्कर सिंह धामी
सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम पुष्कर सिंह धामी
टैक्स चोरी रोकने को AI का सहारा, मुख्य सचिव ने 4-5 महीने में एआई बेस्ड मैकेनिज्म तैयार करने के दिए निर्देश
टैक्स चोरी रोकने को AI का सहारा, मुख्य सचिव ने 4-5 महीने में एआई बेस्ड मैकेनिज्म तैयार करने के दिए निर्देश
हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद, अब तक 2.38 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद, अब तक 2.38 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
देहरादून में बारिश से बड़ा हादसा, करगी ग्रांट में दो दुकानें और एक मकान ढहा, लोगों में दहशत
देहरादून में बारिश से बड़ा हादसा, करगी ग्रांट में दो दुकानें और एक मकान ढहा, लोगों में दहशत
‘असुर 3’ की तैयारियां तेज, सितंबर से शुरू हो सकती है शूटिंग; नई एक्ट्रेस की होगी एंट्री
‘असुर 3’ की तैयारियां तेज, सितंबर से शुरू हो सकती है शूटिंग; नई एक्ट्रेस की होगी एंट्री

रोजाना कितने घंटे इस्तेमाल करना चाहिए हेडफोन या ईयरफोन? वरना हो जाएगी इतनी खतरनाक दिक्कत

रोजाना कितने घंटे इस्तेमाल करना चाहिए हेडफोन या ईयरफोन? वरना हो जाएगी इतनी खतरनाक दिक्कत

आजकल हम सभी हेडफोन और ईयरफोन का बहुत इस्तेमाल करते हैं। चाहे गाने सुनना हो, फिल्म देखनी हो, या किसी से फोन पर बात करनी हो, हेडफोन और ईयरफोन हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं.  लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका ज्यादा इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है? आइए जानते हैं कि रोजाना कितने घंटे हेडफोन या ईयरफोन का इस्तेमाल करना सही है और इससे कौन-कौन सी खतरनाक समस्याएं हो सकती हैं।

रोजाना कितना समय सही है?
विशेषज्ञों का कहना है कि हेडफोन या ईयरफोन का इस्तेमाल रोजाना 1 से 2 घंटे तक ही करना चाहिए. अगर आपको ज्यादा देर तक इनका इस्तेमाल करना पड़े, तो बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें। लगातार लंबे समय तक हेडफोन या ईयरफोन का इस्तेमाल करने से कानों पर बुरा असर पड़ सकता है।

ज्यादा इस्तेमाल से होने वाली दिक्कतें

* सुनने की क्षमता पर असर: हेडफोन या ईयरफोन का तेज आवाज में लंबे समय तक इस्तेमाल सुनने की क्षमता को कमजोर कर सकता है। इससे बहरापन भी हो सकता है।

* कान में दर्द: ज्यादा देर तक ईयरफोन लगाने से कान में दर्द और जलन हो सकती है. इससे कान में संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है.

* सिरदर्द: तेज आवाज में हेडफोन सुनने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है. यह माइग्रेन को भी बढ़ा सकता है।

* ध्यान में कमी: लंबे समय तक हेडफोन का इस्तेमाल करने से ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है. इससे काम या पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

जानें कैसे करें सेफ इस्तेमाल

* आवाज कम रखें: हमेशा हेडफोन या ईयरफोन की आवाज को मध्यम रखें. बहुत तेज आवाज सुनने से बचें।

* ब्रेक लें: लगातार इस्तेमाल से बचें और बीच-बीच में कानों को आराम दें।

* साफ-सफाई: हेडफोन और ईयरफोन को नियमित रूप से साफ करें ताकि संक्रमण से बचा जा सके।

* अच्छी क्वालिटी का इस्तेमाल करें: हमेशा अच्छी क्वालिटी के हेडफोन और ईयरफोन का इस्तेमाल करें. सस्ते और घटिया क्वालिटी के प्रोडक्ट्स से दूर रहें।

इन बातों को रखें ध्यान

* बच्चों को सिखाएं: बच्चों को भी हेडफोन या ईयरफोन का सही और सीमित इस्तेमाल सिखाएं।

* कान में दर्द होने पर: अगर कान में दर्द या सुनने में कोई दिक्कत हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top