Flash Story
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

हाइपरटेंशन ले सकता है जान, ब्लड प्रेशर हाई होने से दिल ही नहीं इन अंगों को भी खतरा

हाइपरटेंशन ले सकता है जान, ब्लड प्रेशर हाई होने से दिल ही नहीं इन अंगों को भी खतरा

किसी डॉक्टर को दिखाए जाने पर सबसे पहले ब्लड प्रेशर चेक किया जाता है, क्योंकि इससे आधी से ज्यादा बीमारियों का पता चल जाता है. हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है. डब्ल्यूएचओ, का अनुमान है कि भारत में हर चौथा इंसान हाई बीपी की चपेट में है। पिछले साल जून में  एक डायबिटीज स्टडी में पता चला कि देश में 3 करोड़ से ज्यादा लोग हाई ब्लड प्रेशर की चपेट में हैं.
बहुत से लोगों को लगता है कि हाई बीपी सिर्फ हार्ट के लिए ही खतरनाक है लेकिन इससे कई अंगों को खतरा है. आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर से किन अंगों को सबसे ज्यादा खतरा है…

हाई बीपी से इन अंगों को खतरा

1. दिमाग को खतरा
ब्लड प्रेशर बढऩे से दिमाग की कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचने का खतरा हो सकता है. ब्लड प्रेशर बहुत ज़्यादा बढऩे की वजह से दिमाग की कोशिकाएं फट भी सकती हैं, जिससे इंसान की मौत तक हो सकती है।

2. आंखों को नुकसान
डायबिटीज के मरीजों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने से आंखों की नसों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ जाता है. डायबिटीज के मरीजों को पहले से कई सारी दिक्कतें होने की वजह से इम्यून सिस्टम या रिकवरी सिस्टम कमजोर होता जाता है. हाई ब्लड प्रेशर की वजह से डायबिटीज से परेशान मरीजों की आंखों की नसें भी फट जाती हैं या अक्सर ठीक से काम करना बंद कर देती हैं।

3. किडनी फेल हो सकती है
ब्लड प्रेशर की वजह से किडनी की बीमारियां या फिर किडनी फेलियर भी हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उनमें स्ट्रोक आने का खतरा भी ज़्यादा होता है. यह स्ट्रोक कई मामलों में जानलेवा भी हो जाता है क्योंकि इससे दिमाग तक ब्लड का फ़्लो भी प्रभावित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top