Flash Story
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पौड़ी, जागरुकता रैली निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पौड़ी, जागरुकता रैली निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश
12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से होगा मामलों का निस्तारण
12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से होगा मामलों का निस्तारण
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण
प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
रोजाना फास्ट फूड खाने की आदत पड़ सकती है भारी, मोटापा, डायबिटीज और फैटी लिवर का बढ़ सकता है खतरा
रोजाना फास्ट फूड खाने की आदत पड़ सकती है भारी, मोटापा, डायबिटीज और फैटी लिवर का बढ़ सकता है खतरा

चेहरे के इस हिस्से पर निकल रहे हैं दाने तो हल्के में न लें, जानें कारण और इलाज

चेहरे के इस हिस्से पर निकल रहे हैं दाने तो हल्के में न लें, जानें कारण और इलाज

चेहरे के कुछ हिस्से यानी गाल और माथे पर अगर एक्ने निकल रहा है तो सावधान हो जाइए। इस तरह के दानों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह खराब सेहत का इशारा भी हो सकता है, इसलिए तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए। इसे लेकर एबीपी लाइव ने डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर आशीष गुप्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि गाल पर या सिर्फ हेयर लाइन पर एक्ने निकलना गंभीर भी हो सकता है. इसे सिर्फ दाना समझने की भूल हानिकारक बन सकती है. जानिए ऐसा क्यों होता है…

हेयरलाइन पर एक्ने निकलना
बाल और चेहरे की लाइन पर एक्ने निकलने का कारण हेयर प्रोडक्ट्स भी हो सकता है, जो नेचुरल ऑयल को हेयर फॉलिकल्स में बनाकर रखते हैं. हेयरलाइन पर अगर अक्सर ही पिंपल निकलते हैं तो अपने हेयर प्रोडक्ट को बदल लेना चाहिए।

गाल पर एक्ने निकलना
अगर गाल पर एक्ने निकल रहा है तो इसका कारण हार्मोंस या ऑयली फेस नहीं बल्कि गंदे फोन स्क्रीन या गंदे तकिए हो सकते हैं. जब फोन को कान में लगाते हैं तो स्क्रीन पर चिपके बैक्टीरिया गालों पर चिपक जाते हैं, जिसकी वजह से दाने निकलने लगते हैं. फिर चेहरे को छूने या गंदे पिलो कवर के कारण गाल पर एक्ने निकलता है।

जॉलाइन चिन पर एक्ने निकलना
जॉलाइन या चिन पर अगर हमेशा पिंपल्स निकलते हैं तो इसका कारण हार्मोंस में बदलाव होना भी हो सकता है. एंडोक्राइन सिस्टम में गड़बड़ी के कारण एड्रोजेंस हार्मोन का उत्पादन होता है, जिससे ऑयल ग्लैंड्स बहुत ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं और पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं। पीरियड्स के पहले ये हार्मोंस ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं. डाइट को संतुलित करके ही इससे छुटकारा पाया जा सकता है।

नाक और फोरहेड
अगर  चेहरे के फोरहेड और नाक पर मुंहासे निकल रहे हैं तो इसका एक कारण स्ट्रेस भी हो सकता है. इसका कारण चेहरे पर ऑयल उत्पादन बढ़ जाता है. एक स्टडी के अनुसार, ऐसे लोग जो सुबह थके हुए उठते हैं, उनके माथे पर ए्क्ने निकलने की ज्यादा आशंका होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top