Flash Story
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

वॉशिंग मशीन की सफाई पर नहीं दिया ध्यान तो हो सकते हैं बीमार, जरा सी लापरवाही से पनप सकता है इन्फेक्शन

वॉशिंग मशीन की सफाई पर नहीं दिया ध्यान तो हो सकते हैं बीमार, जरा सी लापरवाही से पनप सकता है इन्फेक्शन

वॉशिंग मशीन हम सभी के घरों में होती है. इससे गंदे कपड़े साफ करने में मदद मिलती है. हालांकि, अगर वॉशिंग मशीन का सिर्फ इस्तेमाल ही होता रहता है और उसकी साफ-सफाई पर ध्यान न दिया जाए तो इसमें हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं।
फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन के गर्म और नम वातावरण की वजह से बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इसके लिए जरूरी है कि कम से कम महीने में एक बार वॉशिंग मशीन की सफाई जरूर की जाए. आइए जानते हैं वॉशिंग मशीन की वजह से कौन-कौन से इंफेक्शन शरीर में हो सकते हैं।

वॉशिंग मशीन में पनपने वाले बैक्टीरिया
1. ई. कोलाई
ई कोलाई जर्म्स हैं जो बैक्टीरिया कहलाते हैं. यह कई जगहों पर पाए जाते हैं जिसमें वातावरण, खाना-पानी, इंसान और जानवर शामिल हैं. ये गंदे कपड़े जैसे अंडरवियर और डायपर से फैल सकते हैं. इनसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है. इससे बचने के लिए अंडरगारमेंट्स, कपड़े और किचन टॉवल को अलग से गर्म पानी से धोएं।

2. स्टैफिलोकोकस ऑरियस
स्टैफिलोकोकस बैक्टीरिया गर्म और नम वातावरण में रहते हैं, जैसे वॉशिंग मशीन. इससे कई तरह के स्किन इन्फेक्शन हो सकते हैं. अगर किसी चोट यह कट से बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर जाए तो गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं. इससे बचाव के लिए आप गर्म पानी और रेगुलर इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लीच का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह बैक्टीरिया का खात्मा कर सकता है. महीने में एक बार आप गर्म पानी में ब्लीच डालकर वॉशिंग मशीन को डिसइनफेक्ट जरूर करें।

3. स्यूडोमोनास इंफेक्शन
स्यूडोमोनास एरुगिनोसा एक ऐसा बैक्टीरिया है, जो पानी और मिट्टी में मिलता है. इससे स्किन रैशेज और इंफेक्शन होने का खतरा रहता है. यह नम वातावरण में जन्म लेता है, जिसमें वॉशिंग मशीन भी शामिल है. इससे बचने के लिए मशीन को यूज करने के बाद उसके डोर को खुला छोड़ दें, जिससे मॉइश्चर बिल्डअप न हो।

4. फंगल इंफेक्शन
कैंडिडा और मोल्ड जैसे फंगस वॉशिंग मशीन के नम पार्ट्स में पाए जाते हैं. खासतौर पर फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन से स्किन इंफेक्शन और खुजली के साथ सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इससे बचाव के लिए मशीन की सफाई करें. महीने में एक बार वॉशर क्लीनर और गर्म पानी, विनेगर के से सफाई करें।

5. माइकोबैक्टीरियम इंफेक्शन
नॉन ट्यूबरकुलस माइकोबैक्टीरिया भी वॉशिंग मशीन में पाए जाते हैं, जिनकी वजह से स्किन और रेस्पिरेट्री इंफेक्शन हो सकता है. इससे बचने के लिए टॉवेल, जिम वाले कपड़े और स्किन से संपर्क में रहने वाले अन्य सामान की सफाई गर्म पानी में करें. इसके लिए समय-समय पर वॉशिंग मशीन में गर्म पानी डालकर चलाएं और उसकी सफाई का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top