Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

चार दिनों में बाबा केदार के दर्शनार्थियों की संख्या पहुँची 1 लाख के पार

चार दिनों में बाबा केदार के दर्शनार्थियों की संख्या पहुँची 1 लाख के पार

धामी सरकार के कुशल प्रबंधन से यात्रा बन रही सुविधाजनक और सुरक्षित

देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ में चौथे दिन दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। बता दें की विगत 30 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। इसके बाद दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन के चलते यात्रा दिनोंदिन जोर पकड़ रही है।

केदारनाथ धाम की यात्रा सबसे कठिन होने के बावजूद यहां बाबा के दर्शन को भक्तों का तांता लगा हुआ है। यहां चार दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या एक लाख पांच हजार 879 पहुंच गई है। यात्रा के चौथे दिन सोमवार को 26180 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

श्री केदारनाथ धाम सनातन धर्म का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। यहां हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बाबा केदार के आशीर्वाद से इस वर्ष भी यात्रा नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का पुनर्विकास किया गया है। सरकार ने सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का हर प्रकार से ध्यान रखा गया है। तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पैदल यात्रा मार्ग में साफ सफाई से लेकर पानी, शौचालय और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों पर खास फोकस किया गया है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top