Flash Story
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

भारत ने आतंकवाद पर अपनाया कड़ा रुख- डॉ. एस. जयशंकर

भारत ने आतंकवाद पर अपनाया कड़ा रुख- डॉ. एस. जयशंकर

भारत-ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी पर मंथन

नई दिल्ली। नई दिल्ली में शनिवार को भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से मुलाकात की। लैमी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों, व्यापारिक सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद के प्रति ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति पर कायम है और इस रुख को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोगियों से भी समझने और समर्थन देने की अपेक्षा करता है।

आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का स्पष्ट संदेश

बैठक के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करने और भारत के साथ खड़े होने के लिए ब्रिटेन का आभार जताया। उन्होंने दोहराया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति बिल्कुल स्पष्ट है—”हम आतंक और उसके समर्थकों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ेंगे और पीड़ितों तथा हमलावरों को कभी बराबरी पर नहीं रखेंगे।”

व्यापार समझौते और सीमा पार आतंकवाद पर चर्चा

जयशंकर ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया, जो द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा भरने का कार्य करेगा। साथ ही भारत ने ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के समक्ष सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया, जिसमें पाकिस्तान की भूमिका का ज़िक्र किया गया।

ब्रिटेन की क्षेत्रीय स्थिरता में रुचि

ब्रिटेन के विदेश मंत्री लैमी ने भारत दौरे से पूर्व पाकिस्तान की यात्रा की थी, जहां उन्होंने भारत-पाक के बीच 10 मई को हुए संघर्ष विराम समझौते को बनाए रखने की वकालत की थी। भारत यात्रा के दौरान भी लैमी ने दक्षिण एशिया में स्थिरता और शांति की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top