Flash Story
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज का ऐलान, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज का ऐलान, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

बेलफास्ट में भिड़ेंगे भारत-आयरलैंड, 26 और 28 जून को होंगे मुकाबले

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को इस सीरीज के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

सीरीज के दोनों मुकाबले उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट में आयोजित होंगे। खास बात यह है कि 2007 के बाद पहली बार भारतीय टीम बेलफास्ट में कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी। पहला टी20 मैच 26 जून को जबकि दूसरा मुकाबला 28 जून 2026 को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार दोनों मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

भारत और आयरलैंड के बीच यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम मानी जा रही है, खासकर आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स को देखते हुए। इससे पहले भारतीय टीम 2018, 2022 और 2023 में भी आयरलैंड का दौरा कर चुकी है।

वहीं, आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार टीम में नेतृत्व को लेकर बदलाव भी देखने को मिल सकता है। पूर्व कप्तान पॉल स्टर्लिंग के पद छोड़ने के बाद नई कप्तानी में टीम भारत के खिलाफ अपनी तैयारियों को परखेगी।

गौरतलब है कि आयरलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाने हैं। इस तरह जून-जुलाई का महीना भारतीय टीम के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top