Flash Story
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

आईपीएल 2025- कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

आईपीएल 2025- कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 21वें मुकाबले में आज यानि मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। केकेआर की टीम ने मौजूदा सीजन में अभी तक दो मैचों में जीत, जबकि दो मैचों में हार का सामना किया है। मौजूदा समय में केकेआर की टीम अंक तालिका पर पांचवें पायदान पर हैं।

पिछले मैच में हैदराबाद की टीम को केकेआर ने 80 रन से हराया था और अब कॉन्फिडेंस के साथ अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ को हराने के इरादे से केकेआर उतरेगी। लखनऊ की टीम की बात करें तो मौजूदा समय वह प्वाइंट्स टेबल पर छठे पायदान पर है। लखनऊ ने भी 4 मैचों में से दो मैचों में जीत और दो मैचों में हार का सामना किया है।

वेंकटेश के फॉर्म में लौटने से केकेआर को मिली राहत
कोलकाता ने अपना पिछला मुकाबला इसी मैदान पर खेला था और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आसानी से जीत दर्ज की थी। इसलिए इस बात की संभावना कम ही है कि वह अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करेगी। केकेआर के लिए राहत की बात यह है कि उसके सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर फॉर्म में लौट आए हैं, जबकि रिंकू सिंह और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवा अंगकृष रघुवंशी ने भी प्रभावित किया। केकेआर के लिए हालांकि सलामी जोड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। क्विंटन डिकॉक और सुनील नरेन पिछले सत्र में फिल सॉल्ट की तरह टीम को आक्रामक शुरुआत देने में नाकाम रहे हैं।

पंत का फॉर्म में लौटना जरूरी
लखनऊ के लिए चिंता की बात यह है कि उसके कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला अभी तक नहीं चला है। पंत आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, लेकिन अब तक उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। लखनऊ भी प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेगी इसकी संभावना कम दिखाई देती है। उसके पास आकाश दीप की जगह प्रिंस यादव को लेने का मौका है, लेकिन आकाश को ईडेन गार्डेंस पर खेलने का काफी अनुभव है, इसलिए टीम उन्हें बाहर रखने का जोखिम शायद ही लेगी।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top