Flash Story
कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर
कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर
मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
देहरादून में 72 वर्षीय महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, घर का  नौकर ही निकला आरोपी
देहरादून में 72 वर्षीय महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, घर का नौकर ही निकला आरोपी
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप  का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ
शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया
महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया
‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये
‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

सनातन धर्म पर चोट करने वालों को जरूरी है जवाब देना- महाराज

सनातन धर्म पर चोट करने वालों को जरूरी है जवाब देना- महाराज

यूपी के कृषि मंत्री बोले महाराज ने रखी समाज को जोड़ने की बुनियाद

देहरादून/अयोध्या। सनातन धर्म जो पूरे विश्व के कल्याण की बात करता है उस पर प्रहार करने वालों को जवाब देने के लिए उत्तर प्रदेश सहित अन्य स्थानों में होने वाले उपचुनावों में भाजपा को जीता कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमें और अधिक ताकत देनी है।

उक्त बात प्रदेश पर्यटन, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अयोध्या के मिल्कीपुर स्थित विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि यह सद्भावना सम्मेलन इसलिए हो रहा है कि आज हमें अपने परिवार, गांव, शहर, जनपद, राज्य और अपने देश में सद्भावना चाहिए, ताकि सभी लोग सदभाव के साथ मिलजुल कर रहें। लेकिन यह तभी संभव है जब पूरे विश्व का कल्याण चाहने वाले सनातन धर्म पर चोट करने वालों को लोकतांत्रिक ढंग से जवाब दिया जाए।

सद्भावना सम्मेलन में शिरकत करते हुए उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सतपाल महाराज ने समाज को जोड़ने की बुनियाद रखी, लेकिन कुछ लोग उसे तोड़ने का काम कर रहे हैं। अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शक्तियां हमारे सनातन धर्म पर आघात कर रही हैं। भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर चोट पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सतपाल महाराज सद्भावना सम्मेलन के जरिए धर्म की स्थापना का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की जनता की ओर शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप पांडे सहित महाराज को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top