Flash Story
उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान के लिए वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान के लिए वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने विकासनगर से दबोचा
उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने विकासनगर से दबोचा
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना

जान्हवी कपूर की उलझ के नए पोस्टर ने बढ़ाया प्रशंसकों का उत्साह, अजय देवगन को टक्कर देने के लिए तैयार अभिनेत्री

जान्हवी कपूर की उलझ के नए पोस्टर ने बढ़ाया प्रशंसकों का उत्साह, अजय देवगन को टक्कर देने के लिए तैयार अभिनेत्री

जान्हवी कपूर की आगामी जासूसी थ्रिलर ‘उलझ’को लेकर प्रशंसक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, अब जान्हवी ने प्रशंसकों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म के नए पोस्टर के साथ अभिनेत्री ने इसकी रिलीज डेट को वापस से टीज किया है।

जान्हवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़े दो पोस्टर साझा किए हैं। वहीं, उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, हर चेहरा एक कहानी कहता है और हर कहानी एक जाल है। इस उलझ को सुलझाओ। 2 अगस्त से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में। पोस्टर को देखते ही जान्हवी कपूर के प्रशंसक और अनुयायी बेहद उत्साहित हो उठे। एक यूजर ने लिखा, हे भगवान! क्या यह असली के लिए है? मैं उम्मीद कर रहा था कि यह फिल्म अभी भी बन रही है… लेकिन, इसे देखो! हमारी प्यारी बच्ची जान्हवी कपूर… वह नहीं चाहती थीं कि उनके प्रशंसक अब और इंतजार करें। इसलिए उन्होंने निर्माताओं से फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करने का अनुरोध किया होगा।
पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, यह वही है जिसका हम कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। फिल्म उलझ की रिलीज डेट। मैं सोचता हूं, आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि इस बार फिल्म की रिलीज डेट किसी भी कीमत पर टलनी नहीं चाहिए। हममें से काफी लोग जान्हवी कपूर को फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं। इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता।

फिल्म उलझ का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। वहीं, विनीत जैन इसके निर्माता हैं। फिल्म की कहानी एक युवा डिप्लोमैट सुहाना (जान्हवी कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। फिल्म के ज्यादातर सीन विदेशी धरती पर फिल्माए गए हैं, जिसकी झलक भी टीजर में देखी जा चुकी है। जानकारी हो की बॉक्स ऑफिस पर उलझ की भिड़ंत अजय देवगन की फिल्म औरों में कहा दम था से होगी। दोनों ही फिल्में 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top