Flash Story
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, न्याय और स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, न्याय और स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। उनकी पांच सूत्री मांगों में प्रमुख रूप से आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना में न्याय की मांग की जा रही है। इसके साथ ही, डॉक्टरों ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव एन. एस. निगम को हटाने की भी मांग की है।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य सचिव के रहते राज्य के स्वास्थ्य तंत्र में सुधार संभव नहीं है। उनका मानना है कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के खिलाफ धमकाने की संस्कृति को समाप्त करना और सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।

अस्पतालों में सुरक्षा पर जोर
जूनियर डॉक्टरों ने अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार 100 करोड़ रुपये के बजट का उपयोग डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए किस प्रकार करेगी, इस पर स्पष्टता लाई जाए। डॉक्टरों ने अस्पतालों में सुरक्षा उपायों को लागू करने, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और छात्र संघ चुनावों की मांग भी की है ताकि उनकी समस्याओं का उचित समाधान हो सके।

सरकार की प्रतिक्रिया
राज्य सरकार ने विनीत गोयल को हटाकर मनोज कुमार वर्मा को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जूनियर डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी कुछ मांगों पर सहमति जताई थी। लेकिन डॉक्टर अब मुख्यमंत्री के साथ एक और बैठक की मांग कर रहे हैं, ताकि उनके बाकी मुद्दों पर भी चर्चा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top