Flash Story
जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी
जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी
रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश
रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश
मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या
मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि
उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण
चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश

नैनीताल:  कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, शस्त्र अनुभाग, आरटीआई अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार, भू-अभिलेख अनुभाग समेत विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) न्यायालय में खाद्य सुरक्षा अधिनियम, गुंडा नियंत्रण अधिनियम और स्टांप अधिनियम से जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण की धीमी प्रगति पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का नियमित रूप से निस्तारण किया जाए और आगामी दो माह के भीतर सभी लंबित वादों का निपटारा सुनिश्चित किया जाए। निर्धारित समय में प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने की चेतावनी भी दी गई।

आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि संबंधी नकल के आवेदनों का समय पर पंजीकरण और निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आवेदन प्राप्त होने के दिन ही पंजिका में दर्ज करने, कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाए।

आयुक्त ने निर्देश दिए कि दोनों अपर जिलाधिकारी प्रत्येक माह एक-एक बार राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए जिलाधिकारी को रोस्टर जारी करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही अभिलेखागार की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए प्रत्येक माह सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की समीक्षा करने को कहा गया।

शस्त्र और खनन अनुभाग के निरीक्षण में कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए आयुक्त ने सभी उपजिलाधिकारियों को हर माह गन हाउस का गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। वहीं जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में लंबित मामलों के बेहतर निस्तारण पर उन्होंने संतोष जताते हुए इसी तरह की कार्यप्रणाली अपर जिलाधिकारियों को भी अपनाने की सलाह दी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, सौरभ असवाल, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिल शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इससे पहले कलक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी ने आयुक्त दीपक रावत का पुस्तक भेंट कर स्वागत किया, जबकि पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top